Kunickaa Sadanand की मां कल्याणी सदानंद का हुआ निधन, भावुक पोस्ट शेयर कर बोलीं- आप दिल में जिंदा रहोगे

Kunickaa Sadanand Mother Passed Away: टीवी और बॉलीवुड की पॉपुलर एक्ट्रेस कुनिका सदानंद पर मुसीबतों का पहाड़ टूट पड़ा है। दरअसल, कुनिका सदानंद की मां कल्याणी सदानंद का निधन हो गया है।

Kunickaa Sadanand Mother Passed Away: टीवी और बॉलीवुड की पॉपुलर एक्ट्रेस कुनिका सदानंद पर मुसीबतों का पहाड़ टूट पड़ा है। कुनिका सदानंद की मां कल्याणी सदानंद का निधन हो गया है। इस बात की जानकारी खुद कुनिका सदानंद ने सोशल मीडिया पर पोस्ट साझा कर दी है। कुनिका सदानंद ने अपनी पोस्ट में मां कल्याणी के लिए दिल की हर बात लिखी। उन्होंने भावुक होते हुए कहा कि आप हमारे दिल में हमेशा जिंदा रहोगे। कुनिका सदानंद की इस पोस्ट ने फैंस को भी भावुक कर दिया है। मां कल्याणी सदानंद से जुड़ी कुनिका सदानंद की ये पोस्ट देखते ही देखते सुर्खियों में आ गई है। जूम हिंदी पर यह भी पढ़ें: दिल्ली हाई कोर्ट ने Salman Khan को जारी किया नोटिस, जानें क्या है पूरी बात?

Kunickaa Sadanand की मां का हुआ निधन (फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम)

कुनिका सदानंद ने अपने इंस्टाग्राम पर मां कल्याणी सदानंद (Kalyani Sadanand) की तस्वीर साझा की, जिसमें वह टियारा पहने दिखाई दीं। कुनिका सदानंद ने उनकी फोटो के कैप्शन में लिखा, "मेरी मां, मैं आपसे बहुत प्यार करती हूं। जो कुछ भी आपने मुझे दिया, उसके लिए बहुत-बहुत शुक्रिया। जो प्यार, जो समझदारी, सपनों के लिए आत्मविश्वास, दुनिया के लिए हिम्मत, लुक्स और पर्सनालिटी, जिंदगी के हर उतार-चढ़ाव को झेलने की हिम्मत जो आपने दी, उसके लिए धन्यवाद। मेरी डार्लिंग क्वीन मिसेज कल्याणी सदानंद, आप उन दिनों में हमेशा जीवित रहोगे, जिन्हें आपने छुआ है। दोस्त और परिवार हमेशा आपको प्यारी और खुशमिजाज इंसान के तौर पर जानते हैं। मैं दावे से कह सकती हूं कि आप अपने भाई-बहन और अपने प्रियजनों से मिलकर ऊपर कितनी खुश होंगी। आपकी आत्मा को शांति मिले, आपने एक मां, एक पत्नी, एक बहन और एक नानी के तौर पर अपनी सभी जिम्मेदारियां प्यार और देखभाल के साथ बखूबी निभाई हैं। जूम हिंदी पर यह भी पढ़ें: पुलिस के हत्थे चढ़े Anurag Dobhal, ऋतिका चौहान के भाई पर किया जानलेवा हमला, बोलीं- मेरी मां पर भी हाथ उठाया

    कुनिका सदानंद ने अपनी मम्मी के तस्वीर पर भी लिखा, "आपकी आत्मा को शांति मिले मम्मा, दुनिया आपके बगैर पहले जैसी नहीं रहेगी।" कुनिका सदानंद की इस पोस्ट पर उनके बेटे आयान लाल ने भी कमेंट किया। उन्होंने लिखा, "आपकी याद आ रही है नानी।" एक्ट्रेस जयति भाटिया ने कमेंट किया, "मां मां होती है और वो हमेशा आपके साथ रहेंगी।"

    End of Feed