रांची पहुंचीं Kunickaa Sadanand, झारखंड के छात्रों से की मुलाकात, सरकार से कहा-'बच्चों की बात सुनें...'

Kunickaa Sadanand on Jharkhand Students: झारखंड में छात्रों का आंदोलन जारी है। एक्ट्रेस कुनिका सदानंद ने रांची पहुंचकर प्रदर्शनकारी छात्रों से मुलाकात की और उनकी मांगों का समर्थन करते हुए सरकार से उचित कार्रवाई की अपील की।

Kunickaa Sadanand on Jharkhand Students: झारखंड (Jharkhand) में छात्रों का आंदोलन लगातार जारी है। भर्ती परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं और पेपर लीक के आरोपों को लेकर छात्र अपनी मांगों के साथ प्रदर्शन कर रहे हैं। अब धीरे-धीरे बॉलीवुड से जुड़े सितारे भी छात्रों के समर्थन में सामने आने लगे हैं। इसी कड़ी में एक्ट्रेस कुनिका सदानंद (Kunickaa Sadanand) का नाम शामिल हो गया है। कुनिका रांची के जयपाल सिंह मुंडा स्टेडियम पहुंचीं और प्रदर्शन कर रहे छात्रों से मुलाकात की। उन्होंने छात्रों की मांगों का समर्थन करते हुए सरकार से उनकी बात सुनने और मामले में उचित कार्रवाई करने की अपील की। (Times Now Navbharat पर ये भी पढ़ें-Rubina Dilaik ने खूबसूरत दिखने के लिए कराई प्लास्टिक सर्जरी? सच बताते हुए बोलीं- मैं दुबई गई थी...)

Kunickaa Sadanand Joins Jharkhand protest

राचीं पहुंचीं Kunickaa Sadanand (pic credit-instagram)

झारखंड के छात्रों के सपोर्ट में उतरीं कुनिका

झारखंड में छात्र झारखंड लोक सेवा आयोग और झारखंड कर्मचारी चयन आयोग सीबीआई की भर्ती परीक्षाओं में अनियमितताओं के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे हैं। छात्रों ने मामले में कार्रवाई के साथ-साथ इसकी जांच से कराने की मांग भी की है। ANI से बातचीत में कुनिका सदानंद ने झारखंड सरकार से छात्रों की बात सुनने और मामले में पारदर्शिता बरतने की अपील की। उन्होंने कहा कि सरकार को जवाबदेह होना चाहिए और छात्रों को उनका अधिकार मिलना चाहिए। कुनिका ने कहा, 'मेरा सरकार से कहना है कि पारदर्शी और जवाबदेह रहें और इन बच्चों की बात सुनें। वे सिर्फ एक अवसर मांग रहे हैं, जो उनका अधिकार है।'वहीं, अभिनेत्री ने प्रदर्शन कर रहे छात्रों से भी धैर्य रखने की अपील की। उन्होंने कहा कि पिछले 20 साल से चली आ रही समस्या एक दिन में खत्म नहीं हो सकती। छात्रों को सरकार को समाधान के लिए समय देना चाहिए और लिखित आश्वासन लेना चाहिए।

End of Feed