Khatron Ke Khiladi 13: रोहित शेट्टी (Rohit Shetty) के शो खतरों के खिलाड़ी 13 को लेकर जबरदस्त बज बना हुआ है। फैंस इस शो के ऑन एयर होने का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। शो के कंटेस्टेट्स का खुलासा हो गया है। कुछ दिनों पहले खतरों के खिलाड़ी 13 की प्रेस कॉन्फ्रेंस हुई थी। इस कॉन्फ्रेंस में खतरों के खिलाड़ी 13 के कई कंटेस्टेंट नजर आए। कॉन्फ्रेंस में बताया गया कि सभी खिलाड़ी 11 मई को साउथ अफ्रीका के लिए उड़ान भरेंगे। खतरों के खिलाड़ी में टीवी की बहू अंजुम फकीह (Anjum Fakih) भी हिस्सा लेने वाली हैं। अंजुम इस शो को लेकर काफी एक्साइटेड हैं। शो में शामिल होने से पहले ही एक्ट्रेस काफी बीमार हो गईं।
anjum Fakih (credit pic: instagram)
एक्ट्रेस ने अपने इंस्टाग्राम पर शो में शामिल होने से पहले लंबा- चौड़ा पोस्ट लिखा है। एक्ट्रेस ने पोस्ट में बताया है कि उन्हें बुखार हो गया है और पेट में परेशानी है। मुझे खतरों के खिलाड़ी 13 के स्टंट की चिंता सता रही हैं।
अंजुम फकीह की बिगड़ी तबीयत
एक्ट्रेस ने पोस्ट कर लिखा है, पिछले कुछ दिनों से मैं अच्छा महसूस नहीं कर रही हूं। मैं कुछ दिनों से खुद को बेचैन महसूस कर रही हूं। मुझे तेज फीवर और पेट में परेशानी हैं। मेरे साथ अक्सर ये चीजें हो जाती हैं, जब मैं बहुत तनाव में रहती हूं। मैं खतरों से लड़ने चली थी। खिलाड़ी की ही ऐसी हालत है। मेरे लिए दुआ करें। मैं ज्यादा सोचू नहीं और सकारात्मक उर्जा के साथ उड़ान भरूं।
उन्होंने कहा कि मैं उम्मीद करती हूं उड़ान भरने से पहले मैं बिल्कुल ठीक हो जाओ। एक्ट्रेस का पोस्ट पढ़ने के बाद फैंस काफी दुखी है। उन्हें लग रहा है कि एक्ट्रेस शायद इस शो में हिस्सा नहीं ले पाएगी। पिछली बार कनिका मान की भी तबीयत बिगड़ गई थी। हालांकि एक्ट्रेस ने शो में हिस्सा लिया था।
