Kumkum Bhagya: एकता कपूर ने शो में कराई इस हैंडसम हंक की एंट्री, प्रणाली राठौड़ का नया हीरो बनाकर बटोरेंगी TRP

Kumkum Bhagya This Handsome Hunk Ready To Enter In Show: टीवी के चर्चित सीरियल 'कुमकुम भाग्य' की टीआरपी दिन पर दिन गिरती जा रही है। ऐसे में एकता कपूर ने शो में एक और हैंडसम हंक की एंट्री कराने का फैसला किया है, जो शो में बतौर पैरेलल लीड नजर आ सकता है।

Kumkum Bhagya This Handsome Hunk Ready To Enter In Show: टीवी के चर्चित सीरियल 'कुमकुम भाग्य' ने बीते कई सालों से छोटे पर्दे पर कब्जा किया हुआ है। 'कुमकुम भाग्य' में कुछ दिनों पहले ही लीप आया था, जिसके बाद शो की चौथी पीढ़ी की कहानी शुरू हुई। प्रणाली राठौड़ और एक्टर अक्षय बिंद्रा ने बतौर लीड कलाकार 'कुमकुम भाग्य' में कदम रखा। लेकिन लीप के बाद भी 'कुमकुम भाग्य' (Kumkum Bhagya) की टीआरपी सुधरने का नाम नहीं ली। यहां तक कि शो की हालत बद से बदतर होती जा रही है। ऐसे में एकता कपूर ने 'कुमकुम भाग्य' में एक और लीड एक्टर की एंट्री कराने का फैसला किया है। खास बात तो यह है कि शो में पैरेलल लीड के तौर पर नजर आने वाले उस हैंडसम हंक का नाम भी सामने आ चुका है।

'कुमकुम भाग्य' में बतौर पैरेलल लीड कदम रखेगा ये हैंडसम हंक

End of Feed