कॉमेडियन-एक्टर कृष्णा अभिषेक (Abhishek Krushna) की बहन आरती सिंह (Arti Singh) जल्द शादी के बंधन में बंधने वाली हैं। फैंस एक्ट्रेस की शादी के दिन का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। आरती अपने लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड दीपक चौहान के साथ सात फेरे लेने वाली हैं। हिंदुस्तान टाइम्स की रिपोर्ट के अनुसार, एक्ट्रेस आने वाले महीनों में शादी कर सकती हैं। एक्ट्रेस अप्रैल और मई इन में से किसी एक महीने में शादी कर सकती हैं। एक्ट्रेस इन दिनों अपने मनपसंद वेन्यू की तलाश कर रही हैं।
Arti Singh (credit pic: instagram)
सूत्र से मिली जानकारी के अनुसार, आरती मुंबई में ही शादी करना चाहती हैं। वो डेस्टिनेशन वेडिंग नहीं करेंगी। एक्ट्रेस बिग फैट पंजाबी वेडिंग करना चाहती हैं। एक्ट्रेस चाहती हैं कि उनकी शादी में परिवार और सभी दोस्त शामिल हो। आरती की शादी में सभी फंक्शन धूमधाम से होंगी।
शादी में शामिल होंगे ये सदस्य
रिपोर्ट के अनुसार, आरती की शादी में मामा गोविंदा, सलमान खान, शहनाज गिल, सिद्धार्थ शुक्ला का परिवार समेत कई लोग नजर आने वाले हैं। एक्ट्रेस की शादी के सभी फंक्शन ग्रैंड होंगे। आरती और दीपक एक- दूसरे को एक साल से ज्यादा समय से डेट कर रहे हैं। दोनों को लगता है कि वो भविष्य में साथ में बेहद खुश रहेंगे। एक्ट्रेस की शादी उनके भाई कृष्णा का सबसे बड़ा सपना है। इस पल का एक्टर को बेसब्री से इंतजार है। अभी तक आरती के परिवार ने शादी की खबरों को कंफर्म नहीं किया है। एक्ट्रेस अपनी पर्सनल लाइफ को प्राइवेट रखती हैं। एक्ट्रेस पर्दे पर बिग बॉस 13 में नजर आई थीं। एक्ट्रेस ने कई हिट टीवी शो में काम किया है।
