कृतिका कामरा-गौरव कपूर की शादी की खबरों के बीच वायरल हुआ इनविटेशन कार्ड, मेहमानों के लिए होगा खास इंतजाम

  • Authored by: अभय
  • Updated Mar 10, 2026, 02:08 PM IST

Kritika Kamra-Gaurav Kapoor Party Invite: एक्ट्रेस कृतिका कामरा (Kritika Kamra) और एक्टर गौरव कपूर (Gaurav Kapoor) ने शादी की खबरों के बीच एक इनवाइट कार्ड शेयर किया है। कृतिका कामरा और गौरव कपूर का ये इनवाइट कार्ड सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। तो चलिए जानते हैं इसमें क्या खास है।

Kritika Kamra-Gaurav Kapoor Party Invite: टीवी और बॉलीवुड की मशहूर एक्ट्रेस कृतिका कामरा (Kritika Kamra) और एक्टर गौरव कपूर (Gaurav Kapoor) की शादी अब काफी चर्चा में है। कृतिका कामरा और गौरव कपूर की शादी को लेकर एक के बाद एक अपडेट सामने आ रहे हैं। अभी हाल ही में कुछ दिनों पहले कपल की शादी की डेट सामने आई थी। खबर है कि कृतिका कामरा और गौरव कपूर 11-12 मार्च को शादी करने वाले हैं। इस खबर के सामने आने के बाद से कपल के फैंस काफी खुश नजर आ रहे हैं। अब इन सब के बीच दोनों की शादी का इनवाइट सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। ये इनवाइट काफी क्यूट और शानदार है।

End of Feed