Khatron Ke Khiladi 14: 'बिग बॉस' की इस विनर को मिला Rohit Shetty के शो का ऑफर !! अब मचेगा कोहराम

Rohit Shetty's Show Khatrona Ke Khiladi 14: रोहित शेट्टी का अपकमिंग स्टंट-बेस्ड रिएलिटी शो 'खतरों के खिलाड़ी 14' (Khatron Ke Khiladi 14) लंबे समय से चर्चा में हैं। ताजा रिपोर्ट्स की मानें तो मेकर्स ने अब 'बिग बॉस' की विनर रही एक हसीना को शो के लिए अप्रोच किया है।

Rohit Shetty's Show Khatrona Ke Khiladi 14: बॉलीवुड इंडस्ट्री के लोकप्रिय निर्देशक रोहित शेट्टी (Rohit Shetty) के स्टंट-बेस्ड रिएलिटी शो 'खतरों के खिलाड़ी 14' (Khatron Ke Khiladi 14) की तैयारियां बड़े जोरों-शोरों से चल रही है। 'खतरों के खिलाड़ी' के 14वें सीजन के लिए अब तक कई सेलेब्स के नाम सामने आए हैं। इन सेलेब्स की लिस्ट में एक नया नाम और जुड़ने जा रहा है। निर्माताओं ने टीवी इंडस्ट्री की जानी-मानी हसीना को मेकर्स ने 'खतरों के खिलाड़ी 14' में हिस्सा लेने के लिए अप्रोच किया है। आइए जानें कौन है वो एक्ट्रेस?

Rohit Shetty

टेली बाइट्स की एक रिपोर्ट के अनुसार 'खतरों के खिलाड़ी 14' के निर्माताओं ने सलमान खान के शो 'बिग बॉस 11' की विनर रहीं शिल्पा शिंदे (Shilpa Shinde) को अप्रोच किया है। बताया जा रहा है कि शिल्पा शिंदे भी इस ऑफर के मिलने से काफी खुश हैं। अगर बात बनती है तो इस सीजन में शिल्पा शिंदे धांसू स्टंट करती नजर आएंगी। शिल्पा शिंदे जल्द ही कॉन्ट्रैक्ट साइन कर सकती हैं। शिल्पा शिंदे को आखिरी बार शो मैडम सर में एसीपी नैना माथुर का किरदार निभाते हुए देखा गया था। शिल्पा शिंदे के फैन्स अब उन्हें 'खतरों के खिलाड़ी 14' में देखने के लिए बेकरार हैं।

End of Feed