Rubina Dilaik in Khatron Ke Khiladi 15: रुबीना दिलैक टीवी इंडस्ट्री की टॉप अदाकाराओं में से एक हैं। कीई शोज से दर्शकों के बीच अपनी पहचान बनाने के बाद रुबीना दिलैक को अब रोहित शेट्टी के रिएलिटी शो 'खतरों के खिलाड़ी 15' में जबरदस्त स्टंट करते हुए देखा जाएगा। एक तरह रुबीना दिलैक स्टंट करने के लिए तैयार हैं। वहीं दूसरी ओर रुबीना दिलैक ने अपने फैन्स को डरा दिया है। बताया जा रहा है कि 'खतरों के खिलाड़ी 15' में एक खतरनाक स्टंट के दौरान वह बेहोश हो गई थीं। रोहित शेट्टी के शो का नया प्रमो काफी डरावना है। इसमें दिखाया गया है कि रुबिना हेलीकॉप्टर वाले मुश्किल चैलेंज को पूरा करने के तुरंत बाद गिर जाती हैं। हालांकि वहां मौजूद मेडिकल स्टाफ ने तुरंत उनकी मदद की। रुबीना दिलैक जब बेहोश हुईं तो उन्हें कुछ भी याद नहीं है कि क्या हुआ था? (टाइम्स नाउ नवभारत पर इसे भी पढ़ें: Ramayana Trailer X Reactions: रणबीर बने राम, यश बने रावण... ट्रेलर देखते ही फैंस बोले, 'ब्लॉकबस्टर है बॉस...')
स्टंट करते हुए बेहोश हो गईं रुबीना दिलैक
रुबीना ने परफॉर्म किया था खतरनाक स्टंट
इस प्रोमो में रुबिना दिलैक को हेलीकॉप्टर से लटकते हुए और जाल में फंसी हुई दिखाया गया है। यह टास्क इतना आसान नहीं था। वो जाल से खुद को निकालती हैं और पानी में गिर जाती हैं लेकिन कुछ देर बाद वह बेहोश हो जाती हैं। रुबिना का 'खतरों के खिलाड़ी 15' में आने का एक बड़ा कारण उनकी जुड़वां बेटियां थीं। रुबिना ने बताया, 'खतरों के खिलाड़ी को हां कहने की एक वजह उनकी बेटियां हैं, वो चाहती हैं कि उनकी बेटियां बड़ी होकर किसी भी चुनौती का सामना करने से पीछे ना हटें।' (टाइम्स नाउ नवभारत पर इसे भी पढ़ें: 'Tumbbad 2' से नहीं है Aanand L Rai का कोई लेना-देना, बताई सच्चाई)
बेहोश होने के बाद नहीं है कुछ याद
स्टंट के बाद बेहोश होने पर रुबीना दिलाक ने कहा, 'मैं पूरी टीम की बहुत शुक्रगुजार हूं। उन्होंने बहुत तेजी से काम किया, मुझे तुरंत एंबुलेंस में डाला और मेरा अच्छे से ख्याल रखा। मैं भी यह एपिसोड देखूंगी क्योंकि बेहोश होने के बाद जो कुछ हुआ, वह मुझे लोगों ने बताया है। यह मेरी लाइफ का एक अलग ही पल था।' बताया जा रहा है कि बेहोश होने के बाद उन्हें कुछ भी याद नहीं है।
