Khatron Ke Khiladi 15: टीवी पर लौटने के लिए तैयार है रोहित शेट्टी का शो, जनवरी में देगा छोटे पर्दे पर दस्तक

Khatron Ke Khiladi 15 Ready To Be Back On Small Screen: टीवी का धमाकेदार शो 'खतरों के खिलाड़ी' अपने 15वें सीजन के साथ छोटे पर्दे पर दस्तक देने के लिए तैयार है। बताया जा रहा है कि रोहित शेट्टी का ये धमाकेदार शो जनवरी तक टीवी पर लौट सकता है।

Khatron Ke Khiladi 15 Ready To Be Back On Small Screen: टीवी का धमाकेदार शो 'खतरों के खिलाड़ी' ने अपने हर सीजन के साथ छोटे पर्दे पर धमाल मचाया है। शो के अभी तक 14 सीजन आ चुके हैं, जिसमें टीवी से लेकर बॉलीवुड के कई सितारों ने हाथ आजमाया। 'खतरों के खिलाड़ी' के 15वें सीजन का भी लोग बेसब्री से इंतजार कर रहे थे, लेकिन मेकर्स और चैनल के बीच हुई अनबन के कारण शो इस साल टीवी पर नहीं आ सका। लेकिन अब लग रहा है कि दर्शकों का ये इंतजार जल्द ही खत्म होने वाला है। दरअसल, 'खतरों के खिलाड़ी' (Khatron Ke Khiladi) अपने 15वें सीजन के साथ टीवी पर धूम मचाने के लिए तैयार है।

khatron ke khiladi (14)

फोटो क्रेडिट- जियो हॉटस्टार

बताया जा रहा है कि मेकर्स और चैनल के बीच 'खतरों के खिलाड़ी 15' (Khatron Ke Khiladi 15) को लेकर चल रहे विवाद सुलझा लिये गए हैं। साथ ही प्रोडक्शन और लीगल टीम ने कथित तौर पर शो से जुड़ी फॉर्मैलिटी पूरी कर ली हैं और इसके रिलीज को भी हरी झंडी दिखा दी है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो 'खतरों के खिलाड़ी 15' साल 2026 में जनवरी तक टीवी पर लौट सकता है। इस सीजन को भी फिल्ममेकर रोहित शेट्टी अपने धमाकेदार अंदाज से होस्ट करेंगे और शो की शोभा बढ़ाते नजर आएंगे। हालांकि 'खतरों के खिलाड़ी 15' को लेकर अभी तक मेकर्स या चैनल की ओर से कोई आधिकारिक टिप्पणी सामने नहीं आई है।

End of Feed