'मेरे साथ रहिए', Shagun Sharma के 'Bully' वाले आरोप पर Gaurav Khanna ने दिया जवाब? वायरल हुआ पोस्ट

Gaurav Khanna Post After Shagun Sharma Allegation: खतरों के खिलाड़ी 15 की शूटिंग के बाद शगुन शर्मा ने गौरव खन्ना पर बुली करने का आरोप लगाया है। अब गौरव खन्ना का एक पोस्ट वायरल हो रहा है।

Gaurav Khanna Post After Shagun Sharma Allegation: रोहित शेट्टी का रियलिटी शो खतरों के खिलाड़ी सीजन 15 (Khatron Ke Khiladi 15) शुरू हो चुका है। इस शो की शूटिंग हर बार कंटेस्टेंट विदेश में जाकर करते हैं। जहां पर कुछ सेलेब्स के बीच दोस्ती होती हैं, तो कुछ के बीच 36 का आंकड़ा रहता है। इस बार दावा किया जा रहा था कि फरहाना भट्ट गौरव खन्ना के बीच बहसबाजी देखने के लिए मिलेगी, लेकिन शगुन शर्मा (Shagun Sharma) ने गौरव खन्ना (Gaurav Khanna) पर बुली करने का आरोप लगाकर हर किसी को हैरान कर दिया। अब शगुन के आरोपों के बीच गौरव खन्ना ने एक पोस्ट किया है, जिसे फैंस ने शगुन शर्मा के बयान से जोड़कर देखना शुरू कर दिया। (टाइम्स नाउ नवभारत पर इसे भी पढ़ें: Yeh Rishta Kya Kehlata Hai BTS Photos: लीप के बाद और जवां होंगे अभिरा-अरमान, पार्क में फर्माएंगे इश्क

gaurav khanna-shagun sharma

gaurav khanna-shagun sharma (photo credit- instagram)

    शगुन शर्मा ने लगाया आरोप

    दरअसल, शगुन शर्मा ने हाल ही में एक इंटरव्यू दिया था, जिसमें एक्ट्रेस ने खुलासा किया कि गौरव खन्ना इकलौते ऐसे इंसान है, जिनसे वह फिर से कभी नहीं मिलना चाहती हैं। शगुन शर्मा ने कहा था कि गौरव ने मुझे बहुत बुली किया है। मुझे लगता है कि वही एक ऐसे इंसान हैं, जिनसे मैं आगे मिलना नहीं चाहूंगी। अगर कोई स्टंट होता था और अगर उसमें पांच में से सिर्फ चार ही कंटेस्टेंट पास कर पाए तो वे सिर्फ मुझे ही टारगेट करते थे। कई बार उन्होंने कहा कि शगुन से कुछ नहीं होगा। कुल मिलाकर उन्होंने बहुत मीन बातें कही। शगुन के इस खुलासे से जनता दो गुटों में बंट गई। कई लोगों ने गौरव खन्ना को इस व्यवहार के लिए जमकर सुनाया। वहीं कुछ लोगों ने गौरव खन्ना को डिफेंड किया। शगुन का ये बयान खूब वायरल हो रहा है। इस बयान पर फरहाना भट्ट ने भी रिएक्ट किया और कहा कि सेट पर उन्होंने भी ये सब सुना है। (टाइम्स नाउ नवभारत पर इसे भी पढ़ें: Khatron Ke Khiladi 15: 'गर्व है', 18 साल की Ruhaanika Dhawan को स्टंट करते देख उड़े दिव्यांका त्रिपाठी के होश

      गौरव खन्ना ने किया पोस्ट

      शगुन शर्मा के इस बयान के बाद अब गौरव खन्ना ने एक पोस्ट किया है। इस पोस्ट में एक्टर ने किसी का नाम नहीं लिखा, लेकिन फैंस ने गौरव का ये पोस्ट शगुन शर्मा के बयान के साथ जोड़ दिया है। गौरव ने लिखा, 'आप सभी प्यारे लोगों के लिए, जो मेरे साथ रहे हैं और हर सुख-दुख में मेरा साथ दिया है। आप सभी से बहुत प्यार है। हमेशा मेरे साथ रहिए और मैं भी पूरी कोशिश करूंगा कि आप सभी का मनोरंजन करता रहूं। भगवान आप सभी का भला करे।' गौरव खतरों के खिलाड़ी में कमाल का परफॉर्म करते हुए नजर आए हैं। ऐसे में फैंस का उन्हें भरपूर सपोर्ट मिल रहा है।

      End of Feed