Rubina Dilaik On Working Mother: रोहित शेट्टी के रियलिटी शो खतरों के खिलाड़ी 15 (Khatron Ke Khiladi 15) की तैयारियां मेकर्स जोर-शोर से कर रहे हैं। शो के कई सारे कंटेस्टेंट्स सामने आ गए हैं। बीते दिन ही मेकर्स की तरफ से प्रेस कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया गया, जिसमें कुल 12 कंटेस्टेंट्स मीडिया के सामने आए। इस दौरान रुबीना दिलैक मीडिया के सामने बतौर कंटेस्टेंट दिखीं। रुबीना दिलैक (Rubina Dilaik) दूसरी बार ये शो कर रही हैं। इससे पहले वह सीजन 12 का हिस्सा रह चुकी हैं। इस बार रुबीना के लिए ये शो काफी अलग है और इसका खुलासा उन्होंने टेली टॉक इंडिया से खास बातचीत में किया है। (ये भी पढ़ें: Yeh Rishta Kya Kehlata Hai 7 Twist: शेरनी की तरह दहाड़ेगी अभिरा, अरमान का देगी साथ; कृष-संजय का करेगी काम तमाम)
Rubina Dilaik (Photo Credit- Instagram)
