Khatron Ke Khiladi 14 के विजेता बने Karanveer Mehra, घर ले गए चमचमाती ट्रॉफी और इनाम राशी

Khatron Ke Khiladi 14 Winner: रियलिटी शो खतरों के खिलाड़ी सीजन 14 को आखिरकार अपना विनर मिल गया है। यह और कोई बल्कि टीवी एक्टर करणवीर मेहरा (Karanveer Mehra) है जिन्होंने शो की चमचमाती ट्रॉफी और इनाम राशी अपने घर ले गए हैं। टाइम्स नाउ नवभारत की इस रिपोर्ट में जानिए फैंस के विनर को लेकर रिएक्शन

Khatron Ke Khiladi 14 Winner: कलर्स टीवी का खतरनाक रियलिटी शो खतरों के खिलाड़ी 14 इन दिनों सुर्खियों में बना हुआ है। कल शो का ग्रैंड फिनाले हुए जिसमें फाइनलिस्ट की लिस्ट में अभिषेक कुमार, शालीन भनोट, कृष्णा श्रॉफ, गशमीर महाजन और करणवीर मेहरा का नाम शामिल था। फिनाले में पहले टास्क में अभिषेक कुमार उर शालीन भनोट टास्क पूरा ना करने की वजह से ट्रॉफी की रेस से बाहर हो जाते हैं। वहीं दूसरी तरफ आने तीन कंटेस्टेंट के बीच विनर के खिताब को लेकर मुकाबला होता है। सभी को हराते हुए टीवी एक्टर करणवीर मेहरा खतरों के खिलाड़ी 14 के विनर बनते हैं।

Khatron Ke Khiladi 14 Winner Karanveer Mehra

खतरों के खिलाड़ी के 14 (Khatron Ke Khiladi 14) वें सीजन का विनर और कोई नहीं बल्कि करणवीर मेहरा (Karanveer Mehra) बने। कृष्णा श्रॉफ और गशमीर महाजन को कड़ी टक्कर देते हुए करण ने ट्रॉफी अपने नाम की। शो के विजेता बनने पर करण को इनाम राशी में 20 लाख रुपए भी मिले। करण को विजेता के रूप में देख जहां कई फैंस काफी खुश हैं, तो कई गशमीर को ट्रॉफी का हकदार मानते थे। ट्विटर पर दोनों कलाकारों के फैंस के बीच विनर टाइटल को लेकर जंग सी छिड़ गई है।

End of Feed