Vivek Dahiya To Make Entry In Khatron Ke Khiladi 14: टीवी के मशहूर एक्टर विवेक दहिया ने अपनी एक्टिंग से कई सीरियल्स में जबरदस्त छाप छोड़ी है। विवेक दहिया को आखिरी बार 'झलक दिखला जा 11' में देखा गया था, जहां उन्होंने अपना 100 प्रतिशत देने की कोशिश की थी, लेकिन कुछ ही सप्ताह में उन्हें बाहर होना पड़ा। वहीं अब खबर आ रही है कि विवेक दहिया (Vivek Dahiya) 'खतरों के खिलाड़ी 14' (Khatron Ke Khiladi 14) में हाथ आजमाते दिखाई देंगे। बता दें कि दिव्यांका त्रिपाठी ने भी रोहित शेट्टी के शो 'खतरों के खिलाड़ी 11' में हिस्सा लिया था, साथ ही वह उस सीजन की हाईएस्ट पेड कंटेस्टेंट भी बनी थीं।
यह भी पढ़ें: Khatron Ke Khiladi 14 में जलवा बिखेरेगा YRKKH का ये हैंडसम हंक, नाम सुन सातवें आसमान पर होगी खुशी
बता दें कि 'खतरों के खिलाड़ी 14' (Khatron Ke Khiladi 14) जल्द ही टीवी पर दस्तक दे सकता है। ऐसे में मेकर्स ने इसके लिए कंटेस्टेंट्स की तलाश भी शुरू कर दी है। जहां पहले मुनव्वर फारूकी से लेकर मोहसिन खान तक का नाम रोहित शेट्टी के शो के लिए सामने आया था तो वहीं अब इस लिस्ट में विवेक दहिया (Vivek Dahiya) का नाम भी जुड़ गया है। टेली चक्कर की एक्सक्लूसिव रिपोर्ट के मुताबिक, विवेक दहिया को 'खतरों के खिलाड़ी 14' के लिए अप्रोच किया गया है। साथ ही शो में उनके हिस्सा लेने की संभावना भी ज्यादा है। हालांकि इस बात पर अभी तक विवेक दहिया या फिर 'खतरों के खिलाड़ी 14' मेकर्स की ओर से आधिकारिक टिप्पणी नहीं हुई है।
'खतरों के खिलाड़ी 14' के लिए सामने आया इन सितारों का नाम
बता दें कि 'खतरों के खिलाड़ी 14' (Khatron Ke Khiladi 14) के लिए अभी तक विवेक दहिया से पहले एक्टर नील भट्ट, मुनव्वर फारूकी, मन्नारा चोपड़ा, सनाया ईरानी, जिया शंकर और मनस्वी ममगई जैसे सितारों के नाम भी सामने आए हैं।
