Khatron Ke Khiladi 14: रोहित शेट्टी के शो का हिस्सा होंगे पार्थ समथान! बाकी कंटेस्टेंट्स के लिए बनेंगे खतरा

  • Authored by: प्रियंका झा
  • Updated Apr 20, 2024, 12:54 PM IST

Khatron Ke Khiladi 14: रोहित शेट्टी का शो खतरों के खिलाड़ी 14 चर्चा में है। मेकर्स शो के लिए सेलेब्स को अप्रोच कर रहे हैं। फैंस इस शो के ऑनएयर होने का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। मेकर्स ने इस शो के लिए कैसी ये यारियां फेम पार्थ समथान और नीति टेलर को अप्रोच किया है।

Khatron Ke Khiladi 14: रोहित शेट्टी (Rohit Shetty) का शो 'खतरों के खिलाड़ी 14' को लेकर जबरदस्त बज बना हुआ है। शो में खिलाड़ी खतरनाक स्टंट करते हुए नजर आते हैं। इस बार पहले से ज्यादा खतरनाक स्टंट होंगे। मेकर्स शो को थाइलैंड या जॉर्जिया में शूट करेंगे। हर साल शो को केपटाउन में शूट किया जाता था। मेकर्स शो के लिए अलग-अलग सेलेब्स को अप्रोच कर रहे हैं। इस लिस्ट में टीवी की पॉपुलर जोड़ी पार्थ समथान (Parth Samthaan) और नीति टेलर (Niti Taylor) का नाम भी जुड़ गया है।

मेकर्स ने पहले इस शो के लिए नीति टेलर को अप्रोच किया था। अब मेकर्स ने पार्थ को भी खतरों के खिलाड़ी के लिए अप्रोच किया है। इसका मतलब है नंदिनी और मानिक की जोड़ी फिर से टीवी पर दिखेंगी। दोनों ने साथ में कैसी ये यारियां में साथ काम किया था। दोनों की ऑनस्क्रीन केमिस्ट्री को फैंस बेहद पसंद करते हैं। अभी तक नीति या पार्थ ने इस शो को साइन नहीं किया है। दोनों की मेकर्स से बात चल रही हैं।

End of Feed