Khatron Ke Khiladi 14 Alia Bhatt-Vedang Raina entry: रोहित शेट्टी (Rohit Shetty) द्वारा होस्ट किए जाने वाला शो खतरों के खिलाड़ी दर्शकों के पसंदीदा शो में से एक है। इस समय शो का सीजन 14 टेलिकास्ट किया जा रहा है और अपने बेहतरीन स्टंट प्रदर्शन से इसने दर्शकों के एक बड़े समहू को सीट से बांधे रखा है। हालांकि खतरों के खिलाड़ी 14 (Khatron Ke Khiladi 14) अब अपने फिनाले के नजदीक पहुँच रहा है। ऐसे में मेकर्स शो को रोमांचक बनाने के लिए कुछ खास करने वाले हैं। रिपोर्ट के मुताबिक ग्रांड फिनाले में जिगरा फिल्म स्टार आलिया भट्ट-वेदांग रैना (Alia Bhatt-Vedang Raina) खास एंट्री लेने वाले हैं। आइए इस पूरी रिपोर्ट पर एक नजर डालते हैं।
रिपोर्ट के मुताबिक खबर आ रही है कि आलिया भट्ट और वेदांग रैना जल्द ही रोहित शेट्टी के शो खतरों के खिलाड़ी 14 (Khatron Ke Khiladi 14) में नजर आने वाले हैं। खतरों के खिलाड़ी 14 के फिनाले में यह जोड़ी कन्टेस्टन्ट को सपोर्ट करती नजर आएगी। जिगर स्टार्स के अलावा अर्जुन बीजलानी, भारती सिंह और राहुल वैद्या भी शो के फिनाले में नजर आ सकते हैं। खतरों के खिलाड़ी 14 का ग्रांड फिनाले मुंबई में 15 सितंबर को फिल्माया जाएगा। साथ ही 28 सितंबर को यह टीवी पर टेलिकास्ट होगा।
इस बीच आपको बता दें कि खतरों के खिलाड़ी 14 में शिल्पा और कृष्णा दोनों को वाइल्डकार्ड के रूप में वापस एंट्री कराई गई थी। बाद के एपिसोड में अदिति और आशीष को बाहर कर दिया गया। साथ ही 8 सितंबर को, शिल्पा को एक सांप के स्टंट के कारण बाहर कर दिया गया था। अब देखना है कि इस सीजन की ट्रॉफी कौन अपने नाम करके जाएगा।
