टीवी मसाला

Hina Khan की मुश्किल घड़ी में सहारा बनी थीं Mahima Chaudhary, अब YRKKH एक्ट्रेस ने पोस्ट शेयर कर लुटाया प्यार

Hina Khan Shares Photos With Mahima Chaudhary As She Met Her In Hospital: टीवी की मशहूर एक्ट्रेस हिना खान ब्रेस्ट कैंसर से जूझ रही हैं। एक्ट्रेस की मुश्किल घड़ी में कई लोग सहारा बने। वहीं बॉलीवुड एक्ट्रेस महिमा चौधरी उनसे मिलने के लिए अस्पताल पहुंची थीं। अब हिना ने उनके साथ तस्वीरें शेयर की हैं।

Image

हिना खान ने महिमा चौधरी के साथ शेयर की फोटो

Hina Khan Shares Photos With Mahima Chaudhary As She Met Her In Hospital: टीवी की मशहूर एक्ट्रेस हिना खान इन दिनों मुश्किल घड़ी से गुजर रही हैं। हिना खान को ब्रेस्ट कैंसर हो गया है, जिसका खुलासा एक्ट्रेस ने जून में किया था। हिना खान ने कुछ दिनों पहले ही बताया कि उनकी पांच कीमो हो चुकी है और तीन अभी भी बाकी है। हिना खान की इस परेशानी में यूं तो कई लोग उनका सहारा बने। लेकिन बॉलीवुड की एक्ट्रेस महिमा चौधरी तो हिना खान से मिलने के लिए सीधा अस्पताल पहुंचीं। उन्होंने हिना खान (Hina Khan) को ब्रेस्ट कैंसर जैसी खतरनाक बीमारी से लड़ने के लिए भी प्रेरित किया। वहीं अब हिना खान ने अब महिमा चौधरी के जन्मदिन के मौके पर न केवल उनपर प्यार लुटाया। बल्कि उनके साथ कुछ तस्वीरें भी साझा कीं।

हिना खान (Hina Khan) ने अपनी पोस्ट में महिमा चौधरी को हीरो बताया। उन्होंने एक्ट्रेस की तारीफ में लिखा, "ये फोटो मेरे पहले कीमो से जुड़ी है। और इन महिला ने मुझे अचानक ने अस्पताल में सरप्राइज दिया। वो वहां मेरे साथ थीं, मुझे गाइड कर रही थीं, प्रेरित कर रही थीं और मेरी जिंदगी के मुश्किल घड़ी में मेरा रास्ता सुलझाने की कोशिश कर रही थीं। वह एक हीरो हैं और एक अच्छी इंसान भी हैं। वो अपना कीमती वक्त निकालकर मेरे पास आईं, जिससे मेरे सफर को वो खुद से आसान बना सकें। उन्होंने मेरी आत्मा को उठाने का काम किया है और हर रास्ते पर मेरी मदद की है। उनकी मेहनत मेरे लिए लेसन बन चुकी है। उनका प्यार और दया मेरे लिए बेंचमार्क बन गए हैं और उनकी दृढ़ता मेरे लिए लक्ष्य बन चुकी है।"

हिना खान (Hina Khan) ने अपनी पोस्ट में बताया कि वह और महिमा चौधरी अब दोस्त बन चुके हैं। हिना खान ने इस बारे में आगे लिखा, "हम दोस्त बन चुके हैं और अपने अनुभव साझा करते हैं। लेकिन उन्होंने कभी भी मुझे ये महसूस नहीं होने दिया कि मैं अकेली हूं। उन्होंने हमेशा आश्वस्त किया है कि मैं ऐसा महसूस करूं कि मैं कर लूंगी। आप यूं ही हमेशा रहें, खूबसूरत और प्यारी महिमा चौधरी। आपको जन्मदिन की ढेर सारी शुभकामनाएं। मेरा पूरा परिवार आपको ढेर सारी शुभकामनाएं दे रहा है।"

ashna malik
आशना मलिकauthor

आशना मलिक पिछले छह वर्षों से एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने बॉलीवुड और टीवी सितारों के कई इंटरव्यू किए हैं और इस क्षेत्र में अपनी पकड़ बनाई है। आशना को कॉपी राइटिंग, फीचर लेखन और वीडियो कंटेंट निर्माण का अनुभव है, जिससे वे बहुआयामी और आकर्षक स्टोरीज तैयार करती हैं। 7,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकीं आशना की खासियत है ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट खबरों को सटीक, स्पष्ट और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करना। आशना की स्टोरीटेलिंग में नवीनतम ट्रेंड्स की समझ, विषय की गहराई और दर्शकों से जुड़ने की क्षमता साफ झलकती है।

और पढ़ें
End of Article