Khatron ke Khiladi 13 : डिनो जेम्स ने शो जीतने पर बताई असलियत, कहा-जैसा आपको टीवी पर दिखता है वैसा

Khatron Ke Khiladi 13 Winner: शो जीतने के बाद स्टार की खुशी सातवें आसमान पर है। टेली टॉक के साथ विनर डीनो जेम्स ने खास बातचीत की और खतरों के खिलाड़ी सीजन 13 के अपने अनुभव को साझा किया ।

Khatron Ke Khiladi 13 Winner: खतरों के खिलाड़ी सीजन 13 को बीती रात अपना विजेता मिल गया है। कल रात हुए फिनाले में डिनो जेम्स ( Dino James) ने अर्जित तनेजा( Arjit Taneja) को हराकर चमचमाती ट्रॉफी और 20 लाख अपने नाम कर लिए हैं। शो जीतने के बाद स्टार की खुशी सातवें आसमान पर है। टेली टॉक के साथ विनर डीनो जेम्स ने खास बातचीत की और खतरों के खिलाड़ी सीजन 13 के अपने अनुभव को साझा किया ।

Dino James Interview

अपने लेटेस्ट इंटरव्यू में डीनो जेम्स ने बताया कि मुझे विश्वास नहीं हो रहा कि मैंने यह शो जीत लिया है। मेरे साथ अर्जित तनेजा जीत के बिल्कुल करीब थे उन्होंने बहुत मेहनत के साथ यह खेल खेला है। शो के कॉन्सेप्ट पर बात कर हुए सिंगर ने बताया कि आपके चारों तरफ कैमरा होते हैं आपके सिर पर कैमरा होता है लेकिन आपको बिलकुल भी नहीं लगता कि यह कोई शो शूट हो रहा है। वहां पर हर रोज ऐसे फीलिंग आती थी कि हम खेल के मैदान में हैं और आज किस डर से सामना होगा। सेट पर हम एक दूसरे को कभी पानी ,कभी रस्सी , कभी क्रेन की फोटो भेजते थे और कहते थे कि आज इनमें से कोई स्टंट होने वाला है। इस शो पर जो भी एक्सपीरियंस किया वो मैं आपको बता भी नहीं सकता कि मेरे लिए कितना शानदार था।

End of Feed