KKK 13 की हाईएस्ट पेड कंटेस्टेंट बनी ये हसीना, शिव ठाकरे रह गए मुंह ताकते

  • Authored by: प्रियंका झा
  • Updated May 12, 2023, 05:22 PM IST

Khatron Ke Khiladi 13: रोहित शेट्टी के शो खतरों के खिलाड़ी 13 जल्द ऑन एयर होने वाला है। कंटेस्टेंट्स शो शुरू होने से पहले ही सुर्खियों में है। पहले खबरें आ रही थी कि शिव ठाकरे इस बार के सबसे महंगेे कंटेस्टेंट है। लेकिन ये रिपोर्ट गलत साबित हुई। सलमान खान की हीरोइन ने शिव को इस मामले में पीछे छोड़ दिया है।

Khatron Ke Khiladi 13: टीवी शो खतरों के खिलाड़ी 13 (Khatron Ke Khiladi 13) को लेकर जबरदस्त बज बना हुआ है। फैंस इस शो के ऑन एयर होने का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। खतरों के खिलाड़ी 13 के सभी सदस्य साउथ अफ्रीका के लिए उड़ान भरेंगे। इस बार का शो काफी दिलचस्प होने वाला है। शो में सेलिब्रिटीज अपने डर का सामना करेंगे और खतरनाक स्टंट परफॉर्म करते हुए नजर आएंगे। इस बार खतरों के खिलाड़ी में बॉलीवुड एक्ट्रेस डेजी शाह (Daisy Shah) भी हिस्सा ले रही हैं। डेजी पहली बार किसी रियलिटी शो में हिस्सा ले रही हैं।

daisy shah and shivv thakare

Daisy Shah and Shiv Thakare (credit pic: instagram)

इस बार के कंटेस्टेंट्स पहले से ही सुर्खियों में छाए हुए है। रिपोर्ट्स की मानें तो शिव ठाकरे (Shiv Thakare) इस बार के हाईएस्ट पेड कंटेस्टेंट्स में से एक थे। एक्टर को पर एपिसोड के लिए 10 लाख रुपये मिल रहे थे। लेकिन आपको बता दें कि शिव नहीं डेजी है इस बार की हाईएस्ट पेड कंटेस्टेंट।

End of Feed