KKK 13 : Soundous Moufakir का कटा खतरों के खिलाड़ी से पत्ता, नायरा बनर्जी ने गिराया मुँह के बल

KKK 13 : बीती रात हुए स्टंट में शो से एक और खिलाड़ी का पत्ता कट गया. अब शो में ऐश्वर्या शर्मा ( Aishwarya Sharma) , शिव ठाकरे ( Shiv Thakrey) , अर्जित तनेजा ( Arjit Taneja) , नायरा बनर्जी( Nayra Banerji) और डीनो जेम्स ( Dino James) खेल में आगे बढ़ेंगे।

KKK 13 : टीवी रियलिटी शो 'खतरों के खिलाडी सीजन 13' इन दिनों अपने खतरनाक स्टंट से छाया हुआ है. रोहित शेट्टी( Rohit Shetty) के इस शो में आए दिन नए हंगामे देखने को मिल रहे हैं. बीती रात हुए स्टंट में शो से एक और खिलाड़ी का पत्ता कट गया. अब शो में ऐश्वर्या शर्मा ( Aishwarya Sharma) , शिव ठाकरे ( Shiv Thakrey) , अर्जित तनेजा ( Arjit Taneja) , नायरा बनर्जी( Nayra Banerji) और डीनो जेम्स ( Dino James) खेल में आगे बढ़ेंगे।

Soundous Moukfair in KKK 13

बीती रात खतरों के खिलाडी सीजन 13 में खतरनाक टास्क हुआ जिसमें नायरा बनर्जी और साउंडस मौफकीर के बीच जंग छिड़ी। इस टास्क में दोनों खिलाड़ियों को एक लोहे की रोड को इलेक्ट्रिक मेज से लेकर जाना था और ताला खोलना था. नायरा ने यह टास्क 14 मिनट 12 सेकंड में पूरा किया वहीं साउंडस ने इसे 16.मिनट में पूरा किया, जिससे वह शो से एलिमिनेट हो गई. इसी के साथ साउंडस मौफकीर केप टाउन छोड़कर आ गई. उनके साथ चैलेंजर के तौर पर शो में आई दिव्यांका त्रिपाठी का पत्ता भी कट गया. वह भी शो से बाहर हो गई.

End of Feed