Khatron Ke Khiladi 13: रोहित शेट्टी (Rohit Shetty) का शो खतरों के खिलाड़ी 13 (KKK 13) को लेकर जबरदस्त बज बना हुआ है। फैंस शो के ऑनएयर होने का बसेब्री से इंतजार कर रहे हैं। कुछ समय पहले शो के मेकर्स ने खतरों के खिलाड़ी 13 का प्रोमो शेयर किया था। प्रोमो में शो के होस्ट रोहित शेट्टी ने बताया था कि इस बार का रियलिटी शो काफी धमाकेदार और रोमांचक होने वाले है। शो में इस बार स्टंट पहले से ज्यादा मुश्किल होने वाले हैं।
khatron ke khiladi 13 (credit pic: instagram)
रोहित शेट्टी के शो में अर्चना गौतम, शिव ठाकरे, अंजुम फकीह, ऐश्वर्या शर्मा समते टीवी के कई चहेते सितारों ने हिस्सा लिया है। कंटेस्टेंट्स केपटाउन में शूटिंग कर रहे हैं। स्टंट करने के दौरान कई खिलाड़ी बुरी तरह से घायल हो चुके हैं। कंटेस्टेंट्स लगातार शो से जुड़ा अपडेट अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर कर रहे हैं। शो से कई कंटेस्टेंट्स बाहर हो चुके हैं।
शिव ठाकरे बने शो के पहले फाइनलिस्ट
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, खतरों के खिलाड़ी की शूटिंग अपने आखिरी फॉर्मेट में पहुंच चकुी है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, शिव ठाकरे खतरों के खिलाड़ी 13 के पहले फाइनलिस्ट बन चुके हैं। फैंस को पूरी उम्मीद है कि इस बार खतरों के खिलाड़ी 13 शिव ठाकरे जीतेंगे। शिव ठाकरे शो के स्ट्रांग कंटेस्टेंट्स में से एक हैं।
शो में कंटेस्टेंट्स को टक्कर देने के लिए हिना खान, दिव्यांका त्रिपाठी और फैजल शेख केपटाउन पहुंचे है। केपटाउन में ये तीनों खिलाड़ी कंटेस्टेंट्स को कड़ी टक्कर देंगे। खतरों के खिलाड़ी में कुछ समय पहले ही अब्दू रोजिक की एंट्री हुई है। अब्दू और शिव ठाकरे सेट पर जमकर मस्ती कर रहे हैं। शिव लगातार अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर फोटो और वीडियो शेयर कर रहे हैं।
