Khatron Ke Khiladi 13: रोहित के शो से इस हसीना का कटा पत्ता, पहले ही हफ्ते में हुई एलिमिनेट

  • Authored by: प्रियंका झा
  • Updated Jul 17, 2023, 09:55 AM IST

Khatron Ke Khiladi 13: रोहित शेट्टी का खतरों के खिलाड़ी 13 को लेकर बज बना हुआ है। शो का धमाकेदार आगाज हो चुका है। 15 जुलाई को शो ऑनएयर हो चुका है। शो के पहले हफ्ते में ही ये कंटेस्टेंट एलिमिनेट हो गई है। इस बार के स्टंट पहले से दोगुना खतरनाक हो रहे हैं।

Khatron Ke Khiladi 13: रोहित शेट्टी का शो खतरों के खिलाड़ी 13 टेलिकास्ट हो गया है। शो का पहला एपिसोड ही धमाकेदार रहा। सभी कंटेस्टेंट्स ने अपना टास्क बेहतरीन तरीके से पूरा किया। इस बार शो में शिव ठाकरे, अर्चना गौतम, रुही चतुर्वेदी, ऐश्वर्या शर्मा, अंजुम फकीह समेत टीवी के कई चहेते सितारे नजर आए। शो में एक तरह जहां कंटेस्टेंट्स ने धमाकेदार स्टंट परफॉर्म किया। दूसरी तरफ स्टंट के दौरान एक- दूसरे का हौसला भी बढ़ाते हुए नजर आए।

खतरों के खिलाड़ी कलर्स टीवी पर 15 जुलाई को ऑन एयर हुआ है। शो से सबसे पहले रूही चतुर्वेदी एलिमिनेट हुई है। एक्ट्रेस ने अपना स्टंट तो कंप्लीट किया। लेकिन उन्हें सबसे ज्यादा टाइम लगा।

End of Feed