Khatron Ke Khiladi 13: शिव ठाकरे नहीं ये तीन कंटेस्टेंट हैं रोहित शेट्टी के फाइनलिस्ट! किसके हाथ लगेगी ट्रॉफी?

  • Authored by: माधव शर्मा
  • Updated Jul 5, 2023, 08:28 AM IST

Khatron Ke Khiladi 13: रोहित शेट्टी के रियलिटी शो खतरों के खिलाड़ी 13 के तीन फाइनलिस्ट कंटेस्टेंट्स के नाम की लिस्ट लीक हो गई हैं। सोशल मीडिया पर दावा किया जा रहा है कि यही तीन कंटेस्टेंट खतरों के खिलाड़ी सीजन 13 के फाइनलिस्ट होने वाले हैं। जिसमें शिव ठाकरे का नाम शामिल नहीं है।

Khatron Ke Khiladi 13 Finalists: रोहित शेट्टी (Rohit Shetty) का रियलिटी शो खतरों के खिलाड़ी 13 इस महीने 16 जुलाई से शुरु होने वाला है, इससे पहले तकरीबन बीते 2 महीनों से शो की शूटिंग साउथ अफ्रीका के केपटाउन में चल रही हैं। अब खतरों के खिलाड़ी 13 के तीन फाइनलिस्ट कंटेस्टेंट्स के नाम लीक हो गए हैं। शो की शुरुआत से ही फैंस उम्मीद लगा रहे थे कि बिग बॉस 16 में जीत के इतना करीब जाने के बाद अब शिव ठाकरे के नाम खतरों के खिलाड़ी 13 की ट्रॉफी तो लग ही जाएगी। हालांकि इन तीन फाइनलिस्ट कंटेस्टेंट्स के नाम जानने के बाद शिव ठाकरे के फैंस का धक्का लगने वाला है, क्योंकि इस लिस्ट में उनका नाम शामिल नहीं हैं।

End of Feed