Khatro ke Khiladi 12 के विजेता Tushar Kalia ने रचाई शादी, लॉन्ग टाइम गर्लफ्रेंड त्रिवेणी बर्मन संग लिए सात फेरे

  • Authored by: माधव शर्मा
  • Updated Jan 19, 2023, 08:05 AM IST

Tushar Kalia Wedding: ‘खतरों के खिलाड़ी 12’ के विजेता और कोरियोग्राफर तुषार कालिया (Tushar Kalia) ने अपनी लॉन्गटाइम गर्लफ्रेंड त्रिवेणी बर्मन (Triveni Barman) के साथ शादी कर ली है। कोरियोग्राफर तुषार कालिया ने अपनी शादी की फोटोज इंस्टाग्राम पर शेयर की हैं। जिसपर माधुरी दीक्षित से लेकर कई सितारों का रिएक्शन सामने आ रहा है।

KEY HIGHLIGHTS
  • कोरियोग्राफर तुषार कालिया ने रचाई शादी।
  • तुषार कालिया की शादी की फोटोज हुई वायरल।
  • तुषार ने त्रिवेणी बर्मन संग शादी कर ली है।

Tushar Kalia Wedding: ‘खतरों के खिलाड़ी 12’ के विनर और फेमस कोरियोग्राफर तुषार कालिया (Tushar Kalia) अब शादी के बंधन में बंध गए हैं। कोरियोग्राफर तुषार कालिया बीते काफी समय से अपनी गर्लफ्रेंड त्रिवेणी बर्मन (Triveni Barman) के साथ रिलेशनशिप में थे। जिसके बाद आखिरकार दोनों ने अपने रिश्ते को आगे बढ़ाते हुए शादी करने का फैसला कर लिया। हाल ही में तुषान ने इंस्टाग्राम हैंडल पर अपनी शादी की कुछ खूबसूरत फोटोज शेयर की है, इस फोटोज को शेयर करते हुए उन्होंने त्रिवेणी के साथ अपनी शादी की घोषणा भी कर दी है। तुषार कालिया को उनकी कोरियोग्राफी के साथ ही रियलिटी शो खतरो के खिलाड़ी 12 के विजेता के रूप में भी पहचाना जाता है। शादी की खबर से तुषार के फैंस काफी खुश हैं और कमेंट कर लगातार बधाई दे रहे हैं।

Tushar Kalia Wedding Pics

Tushar Kalia Wedding Pics

एक लम्बे रिलेशन के बाद रचाई शादी

कोरियोग्राफर तुषार कालिया ने अपने इंस्टाग्राम पर अपनी शादी की कुछ तस्वीरें शेयर की हैं। इन फोटोज में तुषार और त्रिवेणी एक साथ काफी अच्छे लग रहे हैं। दोनों की यह जोड़ी फैंस को भी काफी पसंद आ रही है। फोटो में कपल एक दूसरे की आंखों में आंखें डाले दिख रहे हैं। इन फोटोज पर कई फैंस के साथ ही सैलेब्स के भी कमेंट सामने आ रहे हैं। बॉलीवुड एक्ट्रेस माधुरी दीक्षित ने इस फोटो पर कमेंट करते हुए लिखा, ‘आप दोनों को शादी की खूब सारी बधाई, आप की शादीशुदा जिंदगी काफी खूबसूरत हो।’ इसके साथ ही एक्टर अर्जुन बिजलानी ने भी इस फोटो पर कमेंट करते हुए दोनों को शादी की बधाई दी है।

End of Feed