KBC 14: अमिताभ बच्चन के शो में कंटेस्टेंट के साथ हुआ धोखा! एक्सपर्ट की वजह से हुआ लाखों का नुकसान

  • Authored by: माधव शर्मा
  • Updated Dec 17, 2022, 12:18 PM IST

Kaun Banega Crorepati 14: अमिताभ बच्चन के शो कौन बनेगा करोड़पति में पहली बार कुछ ऐसा हुआ है जिससे सभी लोग हैरान है। शों में एक्सपर्ट की एडवाइज पर कंटेस्टेंट कई बार आंखे बंद करके भी भरोस कर लेते हैं, हालांकि बीते एपिसोड में एक कंटेस्टेंट ने गलत एक्सपर्ट एडवाइज की वजह से लाखों गवां दिए हैं।

KEY HIGHLIGHTS
  • KBC के इतिहास में पहली बार एक्सपर्ट ने दिया गलत जवाब।
  • एक्सपर्ट की वजह से कंटेस्टेंट ने हारे लाखो रुपये।
  • अमिताभ बच्चन ने कहा- ऐसा पहले कभी नहीं हुआ।

Kaun Banega Crorepati 14: अमिताभ बच्चन के शो कौन बनेगा करोड़पति 14 में फिलहाल केबीसी जूनियर स्पेशल चल रहा है, जहां युवा कंटेस्टेंट को खेलने का मौका दिया जा रहा है। हालांकि इस स्पेशल सेगमेंट में कुछ ऐसा हुआ है जो केबीसी के एतिहास में पहले कभी नहीं हुआ। 15 दिसंबर को बेंगलुरु के दिवित भार्गव नाम के एक कंटेस्टेंट ने अमिताभ बच्चन के साथ हॉट सीट ली। हालांकि एक्सपर्ट के गलत जवाब के चलते दिविट को शो में 6.5 लाख रुपये का नुकसान हो गया। केबीसी के ताजा एपिसोड में दिवित भार्गव से 6,40,000 रुपये के प्रश्न पूछा गया। जिसपर उन्होंने एक्सपर्ट की मदद मांगी और अपनी लाइफलाइन आस्क द एक्सपर्ट का इस्तेमाल किया।

KBC 14 Divit Bhargava and Amitabh Bachchan

KBC 14 Divit Bhargava and Amitabh Bachchan

एक्सपर्ट श्रीजन पाल सिंह जो दिवंगत डॉ एपीजे अब्दुल कलाम के सलाहकार के रूप में काम कर चुके हैं, उन्होंने दिवित को गलत जवाब दिया जिससे वह 6.5 लाख रुपये हार गए।

End of Feed