KBC 14: लोकप्रिय क्विज रियलिटी शो कौन बनेगा करोड़पति के 14वें सीजन को दूसरा करोड़पति मिलने वाला है। इस वजह से ये शो काफी दिलचस्प हो गया है। अब शो के मंच पर और दिलचस्प चीज होने वाली है। मेगास्टार अमिताभ बच्चन 11 अक्टूबर को 80 वर्ष के हो जाएंगे। उनके जन्मदिन को केबीसी के मेकर्स ने स्पेशल बनाने की तैयारी की है। इस बर्थडे स्पेशल एपिसोड का प्रोमो जारी कर दिया गया है।
अमिताभ के इस बर्थडे स्पेशल एपिसोड को खास बनाने के लिए मेकर्स ने मंच पर उनके बेटे और बॉलीवुड अभिनेता अभिषेक बच्चन और उनकी पत्नी और दिग्गज अभिनेत्री जया बच्चन को बुलाया है। इस अवसर पर अमिताभ के सामने हॉट सीट पर अभिषेक और जय निर्माताओं ने बिग बी के जन्मदिन के विशेष एपिसोड का प्रोमो जारी कर दिया है जिसे काफी पसंद किया जा रहा है।
प्रोमो में अमिताभ कुछ कहना चाहते हैं तभी हूटर बज जाता है। तभी वह कहते हैं, बहुत जल्दी खत्म कर दिया खेल को'। इसके बाद उनका लोकप्रिय गीत 'कभी कभी मेरे दिल में ख्याल आता है' बजता है। इसके बाद अभिषेक बच्चन मंच पर आते हैं और वह पिता अमिताभ बच्चन को गले लगाते हैं। इससे वह भावुक हो गए और उनकी आंखों में आंसू आ गए।
11 अक्टूबर 1942 को जन्मे फिल्म इंडस्ट्री के एंग्री यंग मैन अमिताभ बच्चन ने लंबे समय तक पर्दे पर राज किया है। 1969 की फिल्म 'भुवन शोम', 'सात हिंदुस्तानी' से शुरू होकर सुपरस्टार राजेश खन्ना के साथ अभिनय करने और फिर 'जंजीर', 'दीवार', 'डॉन' और 'त्रिशूल' में अपने काम से सफलता हासिल करने तक अमिताभ बच्चन सदी के महानायक कहलाते हैं।
केबीसी के मंच पर 80 साल बेमिसाल नाम से यह खास एपिसोड तैयार किया गया है। 'केबीसी 14' सोनी एंटरटेनमेंट टेलीविजन पर प्रसारित होता है।
