कौन बनेगा करोड़पति 15: 21 साल का ये कंटेस्टेंट बना सीजन का पहला करोड़पति, बिग बी रह गए अचंभित

  • Authored by: माधव शर्मा
  • Updated Sep 1, 2023, 10:32 AM IST

Kaun Banega Crorepati 15: अमिताभ बच्चन को पॉप्यूलर शो कौन बनेगा करोड़पति का 15वां सीजन शुरू हो चुका है। इसी के साथ ही अब सीजन 15 का पहला करोड़पति भी दर्शकों को मिल गया है। 21 साल के जसकरण ने 1 करोड़ रुपये की धनराशि अपने नाम कर ली है।

Kaun Banega Crorepati 15: बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन के रियलिटी शो कौन बनेगा करोड़पति (Kaun Banega Crorepati) को दर्शकों के बीच काफी पसंद किया जाता है। बिग बी के सवाल पूछने का अंदाज भी ऑडियंस को खूब रास आता है। अब इस पॉप्यूलर शो कौन बनेगा करोड़पति का 15वां सीजन शुरू हो चुका है। इसी के साथ ही अब सीजन 15 का पहला करोड़पति भी दर्शकों को मिल गया है। 21 साल के जसकरण ने 1 करोड़ रुपये की धनराशि अपने नाम कर ली है। पंजाब के रहने वाले जसकरण इस सीजन के पहले करोड़पति बन गए हैं। अब जसकरण के साथ ही सभी दर्शकों की नजरें 7 करोड़ वाले सवाल पर टिकी हुई हैं, दर्शकों के साथ ही जसकरण के घरवाले भी यही सोच रहे हैं कि क्या वह 7 करोड़ के सवाल का भी सही जवाब दे पाएंगे। आइए टाइम्स नाउ नवभारत की इस रिपोर्ट पर एक नजर डालते हैं।

End of Feed