KBC 14 Updates: 25 लाख जीतकर लौटा लेडीज टेलर, क्या आप जानते हैं 50 लाख के इस सवाल का जवाब?

  • Agency by: Agency
  • Updated Oct 7, 2022, 08:51 AM IST

Kaun Banega Crorepati KBC 14: 'कौन बनेगा करोड़पति 14' के लेटेस्ट एपिसोड में हॉट सीट पर लेडीज टेलर मिर्जा इशाक बेग पहुंचे। वह करोड़पति बनने का सपना लेकर आए थे लेकिन 50 लाख के सवाल ने उन्हें अटका दिया।

Kaun Banega Crorepati KBC 14: 'कौन बनेगा करोड़पति' सपनों को पूरा करने वाला शो है। इन दिनों इस शो का 14वां सीजन प्रसारित हो रहा है। अब तक सैकड़ों लोग यहां हॉट सीट पर आकर बैठे हैं और अपने सपने पूरे करके गए हैं। सदी के महानायक अमिताभ बच्चन इस शो को होस्ट करते हैं। केबीसी 14 के के लेटेस्ट एपिसोड में हॉट सीट पर लेडीज टेलर मिर्जा इशाक बेग पहुंचे। वह करोड़पति बनने का सपना लेकर आए थे लेकिन 50 लाख के सवाल ने उन्हें अटका दिया। क्या आप जानते हैं इस 50 लाख के सवाल का जवाब?

KBC 14 Updates: 25 लाख जीतकर लौटा लेडीज टेलर, क्या आप जानते हैं 50 लाख के इस सवाल का जवाब?

केबीसी 14 में मिर्जा इशाक बेग नाम के कंटेस्टेंट ने फास्टेस्ट फिंगर फर्स्ट जीतकर हॉट सीट पर अपनी दावेदारी ठोकी और बेहतरीन गेम खेला। साढ़े बारह लाख के सवाल पर उन्होंने आखिरी लाइफलाइन चुनी जिसके बाद वह 25 लाख के सवाल तक पहुंचे। यहां 50 लाख का सवाल आया तो वह अटक गए। उनके पास कोई लाइफलाइन भी नहीं थी, ऐसे में वह 25 लाख रुपये लेकर घर लौट गए। 50 लाख के लिए अमिताभ बच्चन ने उनसे पूछा कि संविधान के अनुच्छेद 1 में हमारे देश के नाम को किस प्रकार लिखा गया है? इसके ऑप्शन थे- A. रिपब्लिक ऑफ इंडिया, B. India, that is Bharat, C. Bharat, a dominion (भारतीय अधिराज्य), D. Union of India

End of Feed