करण वीर मेहरा हिंदू-मुस्लिम एकता पर कविता बोलकर हुए बुरी तरह ट्रोल, सपोर्ट में आईं चुम दरांग ने कही ये बात

Karan Veer Mehra Gets Support From Chum Darang Amid Trolling: टीवी के चर्चित एक्टर करण वीर मेहरा ने पहलगाम अटैक के बाद हिंदू-मुस्लिम एकता पर कविता साझा की थी। लेकिन इस कविता के लिए करण वीर मेहरा जमकर ट्रोल हुए। वहीं अब एक्ट्रेस चुम दरांग उनके सपोर्ट में उतरी हैं।

Karan Veer Mehra Gets Support From Chum Darang Amid Trolling: टीवी के चर्चित एक्टर करण वीर मेहरा ने सुर्खियां बटोरने में कोई कसर नहीं छोड़ी है। करण वीर मेहरा ने पहलगाम आतंकी हमले के बाद हिंदू-मुस्लिम एकता पर एक कविता साझा की थी। लेकिन अपने उस वीडियो के लिए करण वीर मेहरा बुरी तरह ट्रोल हो गए। यहां तक कि 'बिग बॉस ओटीटी 2' विजेता एल्विश यादव ने भी करण वीर मेहरा (Karan Veer Mehra) को ताना मारते हुए लिखा था कि भाई वोट पाकिस्तान से मिले थे क्या। करण वीर मेहरा को कई सोशल मीडिया यूजर्स ने वीडियो डिलीट करने की भी सलाह दी थी। हालांकि एल्विश के तंज पर करण ने कोई रिएक्शन नहीं दिया। वहीं ट्रोलिंग के बीच अब एक्ट्रेस चुम दरांग उनका सहारा बनी हैं।

End of Feed