करण पटेल की Darran Chhoo का मोशन पोस्टर हुआ आउट, इस दिन थिएटर्स में रिलीज होगी फिल्म

  • Authored by: प्रियंका झा
  • Updated Sep 15, 2023, 02:55 PM IST

करण पटेल अपने बॉलीवुड डेब्यू के लिए एक्साइटेड है। एक्टर की फिल्म Darran Chhoo का मोशन पोस्टर सामने आ गया है। ये एक कॉमेडी ड्रामा मूवी है। फिल्म में करण के साथ आशुतोष राणा भी मुख्य भूमिका में होंगे। आइए जानते हैं कब रिलीज होगी फिल्म?

टीवी एक्टर करण पटेल किसी पहचान के मोहताज नहीं है। एक्टर कई टीवी सीरियल्स और रियलिटी शोज का हिस्सा रह चुका है। एक्टर जल्द बॉलीवुड में डेब्यू करने वाले हैं। एक्टर ने अपनी अपकमिंग फिल्म को पोस्टर शेयर कर दिया है। एक्टर की फिल्म का नाम डरन छू है। ये एक कॉमेडी मूवी है। फिल्म में एक्टर बतौर लीड कैरेक्टर नजर आएंगे। फिल्म का मोशन पोस्टर तरण आदर्श ने शेयर किया है। करण पटेल की डरन छू इस साल 13 अक्टूबर को रिलीज होगी।

डरन छू कॉमेडी ड्रामा फिल्म है। करण के साथ आशुतोष राणा भी मुख्य भूमिका में नजर आएंगे। फिल्म का निर्देशन भारत रत्न ने किया है। फिल्म की प्रोड्यूसर करण की पत्नी अंकिता भारगवे है।

End of Feed