करण कुंद्रा ने कर ली तेजस्वी प्रकाश संग शादी? एक्टर ने खबरों की सच्चाई बताते हुए कहा, 'दो चार साल में...'

Karan Kundrra Reaction On Wedding Rumours: हाल ही में तेजस्वी प्रकाश और करण कुंद्रा की शादी की खबरें आईं. अब करण ने इन खबरों पर रिएक्ट किया है और अंदर की सच्चाई बताई है.

Karan Kundrra Reaction On Wedding Rumours: करण कुंद्रा और तेजस्वी प्रकाश टीवी के स्टार कपल हैं. दोनों को साथ देखकर फैंस खुश होते हैं. कपल की शादी की खबरें कई बार सामने आ चुकी हैं. बीते दिनों भी दावा किया गया कि तेजस्वी और करण ने सीक्रेटली शादी कर ली है. इस बार तो एक फोटो भी सामने आई, जिसमें कपल ट्रेडिशनल अवतार में दिखा. उस तस्वीर के साथ लिखा गया था कि कपल ने परिवार की मौजूदगी में शादी कर ली है और वह सिर्फ फैंस को नहीं बता रहे हैं. अब करण कुंद्रा ने इन खबरों पर रिएक्ट किया है और फैंस को शादी की सच्चाई बताई है.

करण कुंद्रा ने तेजस्वी प्रकाश संग शादी पर किया रिएक्ट

करण कुंद्रा (Karan Kundrra) ने तेजस्वी प्रकाश (Tejasswi Prakash) संग शादी की खबरे सामने आने के बाद एक ट्वीट किया, जिसमें उन्होंने शादी की खबरों को फेक बताया है लेकिन ये भी उन्होंने मस्ती मजाक में ही कहा है. करण ने X पर पोस्ट करते हुए लिखा, 'शादी वादी तो चलो हर दो चार साल बाद करवा ही देते हैं.. भिंडी मामू कितनी प्यारी है!!!??' करण कुंद्रा ने ये बात भारती सिंह के व्लॉग पर कही थी, जिसमें गोला ने करण को प्यार से भिंडी मामू कहा था. करण की इस बात पर फैन ने भी लिखा, 'भिंडी मामू सबसे प्यारा है, रही बात शादी की तो वो हम मजाक करते रहते हैं अपने दिल खुश करने के लिए. इसके बाद करण भी जवाब देते हुए कहते दिखे, 'तुम्हारे मजाक के चक्कर में आर्टिकल आ जाते हैं।'

End of Feed