Tejasswi Prakash संग पूल में रोमांटिक हुए Karan Kundrra, दोस्त ने बना डाला Video

Tejasswi Prakash-Karan Kundrra Pool Video: तेजस्वी प्रकाश और करण कुंद्रा का एक पूल वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में तेजस्वी और करण का रोमांस उनका एक दोस्त कैमरे में कैद कर लेता है।

Tejasswi Prakash-Karan Kundrra Pool Video: टीवी इंडस्ट्री के स्टार कपल करण कुंद्रा (Karan Kundrra) और तेजस्वी प्रकाश का बीते दिनों एक व्लॉग काफी वायरल हुआ था। इस वीडियो में तेजस्वी ने करण संग अपनी रोमांटिक डेट दिखाई थी, जिसका मजा उन्होंने मॉरिशस में लिया था। इस वीडियो की वजह से कपल काफी ट्रोल हुआ। लोगों ने तेजस्वी और करण को बेशर्म का टैग तक दे दिया था, लेकिन अब करण और तेजस्वी का एक और पूल वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें कपल इंटीमेट होता हुआ दिख रहा है। इस वीडियो में करण कुंद्रा तेजस्वी प्रकाश (Tejasswi Prakash) के साथ रोमांस कर रहे हैं। (ये भी पढ़ें: Nia Sharma ने Niharika Tiwari को किया भयंकर टारगेट? Splitsvilla 16 के फिनाले में दोनों के बीच हुई थी गंदी फाई)

tejasswi prakash karan kundrra

tejasswi prakash karan kundrra (photo credit- instagram)

    करण कुंद्रा और तेजस्वी प्रकाश का पूर में रोमांस

    करण कुंद्रा और तेजस्वी प्रकाश का एक वीडिसो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें तेजस्वी और करण पूल में हैं और ये वीडियो अर्जुन बिजलानी बना रहे हैं। वीडियो की शुरुआत में अर्जुन बिजलानी अकेले ही दिखते हैं और फिर उनके साथ करण कुंद्रा भी दिखने लगते हैं। दोनों ही पूल में काफी मस्ती भरे मूड में दिख रहे हैं और फिर अचानक तेजस्वी प्रकाश भी उन दोनों के पास ही आ जाती हैं। इस मौके पर करण कुंद्रा ये भी बोलते हैं कि देखो ये भी आ गई। करण तेजस्वी को देखते ही पूल में ही हग कर लेते हैं और फिर उन्हें गाल पर किस भी करते हैं। इस पर अर्जुन बिजलानी कहते हैं तुन दोनों साथ में अच्छे लगते हो। इस पर करण और तेजस्वी के चेहरे पर हंसी आ जाती हैं। सोशल मीडिया पर ये वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, लेकिन इस बार फैंस ने कपल को ट्रोल नहीं किया। (ये भी पढ़ें: 'गलत क्यों न हों', RJ Mahvash ने समय रैना को किया खुलकर सपोर्ट, India’s Got Latent 2 में करेंगी धमाका)

      कब शादी कर रहे हैं करण तेजस्वी

      करण कुंद्रा और तेजस्वी प्रकाश की जोड़ी बिग बॉस 15 में बनी। दोनों तब से ही एक दूसरे को डेट कर रहे हैं। ऐसे में फैंस अब जानना चाहते हैं कि कपल शादी कब कर रहा है। तेजस्वी और करण से अलग अलग आए दिन शादी से जुड़े सवाल होते हैं, लेकिन तेजस्वी ने साफ कर दिया है कि वह अभी शादी के बारे में नहीं सोच रही हैं। तेजस्वी ने ये भी कहा है कि उनका और करण का रिश्ता शादी की तरह ही है।

      End of Feed