Tejasswi Prakash संग रिलेशनशिप में होने के बावजूद प्यार की तलाश में हैं Karan Kundrra, डेटिंग ऐप पर दिखी प्रोफाइल

Karan Kundrra Dating App Profile Shocked Fans: टीवी के चर्चित एक्टर करण कुंद्रा ने अपनी एक्टिंग से इंडस्ट्री में जबरदस्त पहचान बनाई है। लेकिन हाल ही में करण कुंद्रा की एक बात ने फैंस को तगड़ा झटका दिया है। दरअसल, करण कुंद्रा की डेटिंग ऐप पर प्रोफाइल नजर आई, जिसे देख फैंस हैरान हो गए।

Karan Kundrra Dating App Profile Shocked Fans: टीवी के चर्चित एक्टर करण कुंद्रा और तेजस्वी प्रकाश की जोड़ी छोटे पर्दे की सबसे चहेती जोड़ी में से एक है। करण कुंद्रा और तेजस्वी प्रकाश ने 'बिग बॉस 15' के बाद एक-दूजे को डेट करना शुरू किया था। दोनों की केमिस्ट्री भी फैंस को खूब पसंद आती है। लेकिन हाल ही में तेजस्वी प्रकाश और करण कुंद्रा के फैंस को तगड़ा झटका लगा है। दरअसल, तेजस्वी संग रिलेशनशिप में होने के बाद भी करण कुंद्रा की डेटिंग ऐप पर प्रोफाइल नजर आई। हैरत की बात तो यह है कि ये प्रोफाइल वैरिफाइड है, जिससे फैंस भी हैरान रह गए। हालांकि कुछ यूजर्स का मानना है कि करण कुंद्रा (Karan Kundrra) कि ये प्रोफाइल नकली है तो वहीं कुछ का कहना है कि ये तस्वीर ही एडिट की हुई है।

karan kundrra on tejasswi prakash

फोटो क्रेडिट- करण कुंद्रा इंस्टाग्राम, रेडिट

End of Feed