Kahaani Ghar Ghar Kii Actress Death: छोटे पर्दे से एक बुरी खबर सामने आ रही है। खबर है कि टीवी इंडस्ट्री की दिग्गज और सीनियर एक्ट्रेस रजीता कोचर (Rajeeta Kochhar) का निधन हो गया है। कवच: काली शक्तियों से, हातिम और कहानी घर घर की जैसे कई सुपरहिट टीवी शोज में काम कर चुकीं रजीता कोचर ने 70 साल की उम्र में अंतिम सांस ली। 23 दिसंबर को रजीता कोचर ने मुंबई में आखिरी सांस ली। बताया जा रहा है कि गुर्दे में हुई समस्या के कारण उनका निधन हुआ। उनके निधन से टीवी की दुनिया में शोक है। एक्ट्रेस के परिवार में उनके पति राजेश कोचर और बेटी कपिशा हैं, जो अमेरिका में रहती हैं।
Rajeeta Kochhar
रजीता कोचर कई टीवी शोज में मां के किरदार में नजर आ चुकी हैं। उनकी भतीजी ने बताया कि उन्हें उनके को-स्टार्स भी मां कहकर ही बुलाया करते थे। उन्होंने बताया कि पिछले सितंबर में ब्रेन स्ट्रोक से पीड़ित होने के बाद उन्होंने काम करना बंद कर दिया था। रजीता कोचर ने टीवी के अलावा मणिकर्णिका: द क्वीन ऑफ झांसी, पिया का घर, भ्रम जैसी फिल्मों में नजर आ चुकी हैं। वो टीवी का फेमस हॉरर शो अनहोनी में भी काम कर चुकी हैं।
टीवी एक्ट्रेस रजीता कोचर की भतीजी नूपुर कम्पानी ने ईटाइम्स को बताया कि पिछले साल सितंबर में उन्हें ब्रेन स्ट्रोक हुआ था, जिसके बाद उन्हें पैरालिसिस हो गया था। हालांकि, धीरे-धीरे वह ठीक हो गई लेकिन मंगलवार (20 दिसंबर) को उन्होंने सांस फूलने और पेट दर्द की शिकायत की थी उसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया लेकिन गुरुवार को उनकी तबीयत बिगड़ गई। रजीता कोचर को इस वजह से वेंटीलेटर पर रखना पड़ा और रात करीब 10.15 बजे उनका निधन हो गया।
