Jiya Shankar ने करण धनक संग सगाई टूटने की अफवाह पर तोड़ी चुप्पी, बोलीं- कुछ चीजें साफ करना चाहती हूं...

Jiya Shankar Open Up On Break Up Rumors: टीवी और ओटीटी की पॉपुलर एक्ट्रेस जिया शंकर ने सगाई टूटने की अफवाहों पर चुप्पी तोड़ी है। उन्होंने इंस्टाग्राम पर स्टोरी साझा की है।

Jiya Shankar Open Up On Break Up Rumors: टीवी और ओटीटी की पॉपुलर एक्ट्रेस जिया शंकर ने अपनी एक्टिंग और अंदाज से खूब सुर्खियां बटोरी हैं। लेकिन हाल ही में जिया शंकर अपनी निजी जिंदगी के लिए चर्चा में आ गई हैं। जिया शंकर को लेकर अटकलें लग रही थीं कि उनका और करण धनक (Kaaran Dhanak) का ब्रेकअप हो गया है। जिया शंकर की पोस्ट को देख ये अनुमान लगाया जा रहा है कि सगाई के दो महीने बाद ही वह और करण धनक अलग हो गए हैं। जिया शंकर ने इंस्टाग्राम पर भी करण धनक को अनफॉलो कर दिया था, जिसके बाद से इन अटकलों को और हवा मिल गई। लेकिन अब इस मामले पर जिया शंकर ने चुप्पी तोड़ी है। टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: Jiya Shankar और Kaaran Dhanak सगाई के ढाई महीने बाद हुए अलग? क्रिप्टिक पोस्ट से तेज हुईं अटकलें

Jiya Shankar ने ब्रेकअप की अफवाहों पर तोड़ी चुप्पी (फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम)

    जिया शंकर (Jiya Shankar) ने इंस्टाग्राम पर स्टोरी साझा कर मामले का सच बयां किया है। एक्ट्रेस ने बताया कि वह कुछ चीजों को साफ करना चाहती हैं। जिया शंकर ने इंस्टाग्राम स्टोरी में लिखा, "मैं कुछ चीजें साफ करना चाहती हूं। हाल ही में मेरी निजी जिंदगी से जुड़ी अटकलें उससे ज्यादा ही परे चली गईं जो मैंने शेयर की थीं। कृप्या करके मेरे रिश्ते के बारे में कोई भी अटकलें न लगाएं और न ही अफवाहें फैलाएं। कुछ चीजें निजी होती हैं और अगर हर कोई इसका सम्मान करेगा तो मैं इसकी सराहना करती हूं।" टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: अर्चना पूरन सिंह के घर जल्द बजेगी शहनाई, छोटे बेटे Ayushmaan Sethi ने Samiksha Shetty से की सगाई

    End of Feed