Jhanak: कई हसीनाओं से रिजेक्शन झेलने के बाद मेकर्स को मिली अपनी लीड, इस एक्ट्रेस पर आकर टिकी सूई

This TV Actress To Play Lead Role In Jhanak Post Leap: टीवी के चर्चित सीरियल 'झनक' में जल्द ही जनरेशन लीप आने वाला है। लेकिन कई एक्ट्रेसेस को अप्रोच करने के बाद भी मेकर्स सीरियल की लीड ढूंढ पाने में नाकाम रहे। हालांकि अब एक एक्ट्रेस पर आकर उनकी सूई टिकी है।

This TV Actress To Play Lead Role In Jhanak Post Leap: टीवी के चर्चित सीरियल 'झनक' ने साल 2023 से टीवी की दुनिया में अपनी धाक जमाई हुई है। सीरियल में हिबा नवाब और कृषाल आहूजा ने मुख्य भूमिका अदा की थी और दोनों की केमिस्ट्री ने भी लोगों का दिल जीतने में कोई कसर नहीं छोड़ी। लेकिन बीते कुछ वक्त से 'झनक' की टीआरपी लगातार गिरती जा रही है। वहीं इसकी कहानी ने भी दर्शकों का सिर दर्द कर दिया है। सीरियल को लेकर दर्शकों का कहना है कि इतना लंबा वक्त बीतने के बाद भी उन्हें सुकून से झनक और अनिरुद्ध को साथ देखने का मौका नहीं मिला। 'झनक' (Jhanak) की गिरती टीआरपी देख मेकर्स ने सीरियल में जनरेशन लीप लाने का फैसला किया है, जिसके बाद कहानी नई स्टार कास्ट के साथ शुरू होगी। लेकिन कई एक्ट्रेसेस ऐसी रहीं जिन्होंने 'झनक' को ठुकराने में जरा भी देर नहीं लगाई। हालांकि अब एक एक्ट्रेस पर आकर मेकर्स की सूई टिकी है।

'झनक' के लिए इस एक्ट्रेस पर टिकी मेकर्स की सूई

End of Feed