Jhanak These 3 TV Handsome Hunks Are In Contention To Play Lead Role: टीवी के चर्चित सीरियल 'झनक' ने दर्शकों के दिलों-दिमाग पर कब्जा किया हुआ है। 'झनक' बीते कई महीनों से लोगों का खूब मनोरंजन कर रहा है। हालांकि बीच में शो की कहानी लोगों के सिर के ऊपर से जा रही थी। वहीं इन दिनों 'झनक' की टीआरपी में भी गिरावट देखने को मिल रही है। लगातार लीप और नए सितारों की एंट्री के बाद भी 'झनक' (Jhanak) में कोई खास बदलाव नहीं आ रहा है। ऐसे में अब मेकर्स ने शो में जनरेशन लीप लाने का फैसला किया है, जिसके बाद सीरियल की कहानी तो बदलेगी ही। साथ ही सभी पुरानी कास्ट भी शो से बाहर हो जाएंगी। वहीं 'झनक' को लेकर ये भी खबर आ रही है कि नए लीड के लिए मेकर्स की नजर टीवी के तीन हैंडसम हंक पर है।
यह भी पढ़ें: Jhanak: टीआरपी के लिए 20 साल का जनरेशन लीप लाएंगे मेकर्स, कृषाल आहूजा और हिबा नवाब का काटेंगे पत्ता!
गॉसिप टीवी की रिपोर्ट के मुताबिक, 'झनक' (Jhanak) के लिए मेकर्स ने टीवी के तीन हैंडसम हंक पर नजर गड़ाई हुई है। इस लिस्ट में 'पंड्या स्टोर' एक्टर रोहित चंदेल, एक्टर सहबान अजीम और जैन इमाम शामिल हैं। हालांकि अभी तक मेकर्स या भी कलाकारों की ओर से इस मामले पर कोई टिप्पणी नहीं की गई है कि कौन शो का नया लीड एक्टर बनेगा। लोगों के रिएक्शन को देखकर कहा जा सकता है कि वे रोहित चंदेल को शो का नया लीड एक्टर बनते हुए देखना चाहते हैं।
बता दें कि 'झनक' (Jhanak) में आने वाले जनरेशन लीप की पुष्टि खुद चांदनी शर्मा ने की है। उन्होंने मीडिया संग बातचीत में बताया कि शो 20 साल के लीप के लिए आगे बढ़ रहा है और वह खुद भी शो छोड़ने वाली हैं। उनके साथ-साथ एक्टर कृषाल आहूजा और एक्ट्रेस हिबा नवाब भी शो को अलविदा कहने वाली हैं।
