Jhanak में हिबा नवाब को रिप्लेस कर सकती हैं ये TV हसीना, अर्जित तनेजा संग बनेगी नई ऑनस्क्रीन जोड़ी !

TV Actress Approached For Jhanak: स्टार प्लस का सीरियल 'झनक' में जल्द ही लीप आने वाला है, ऐसे में कई कलाकारों को बाहर का रास्ता दिखाया जाएगा। सीरियल की लीड एक्ट्रेस हिबा नवाब (Hiba Nawab) को रिप्लेस करने के लिए अब मेकर्स इस टीवी हसीना के घर का दरवाजा खड़खड़ाया है।

TV Actress Approached For Jhanak: छोटे पर्दे का सबसे पसंदीदा टीवी सीरियल 'झनक' इन दिनों काफी सुर्खियों में बना हुआ है। जैसा की सभी को पता है सीरियल 'झनक' में जल्द ही लीप आने वाला है। टीआरपी में रेटिंग की मार झेल रहे मेकर्स ने ये फैसला रातों-रात लिया। पहले भी कहानी में लीप आने वाला था लेकिन अच्छी रेटिंग मिलते ही उसे कैंसल कर दिया गया। लीप के बाद सीरियल में कृशाल आहूजा और हिबा नवाब को बाहर का रास्ता दिखा दिया जाएगा। ऐसे में मेकर्स सीरियल में दोनों के रिपलेसमेंट ढूंढ रहे हैं। अब खबर सामने आई है कि झनक के लिए इस टीवी हसीना को अप्रोच किया गया है।

Riya Sharma Approached For Jhanak

एंटेरटेन्मेंट गलियारे से खबर सामने आई है कि टीवी एक्ट्रेस रिया शर्मा (Riya Sharma) को सीरियल 'झनक' (Jhanak) ऑफर किया गया है। ध्रुव तारा, पिंजरा खूबसूरती का बन्नी चाउ होम डिलीवरी और जैसे कई अन्य सीरियल में रिया नजर आ चुकी हैं। रिया टीवी दुनिया की पसंदीदा हसीना में से एक हैं। अगर रिया और मेकर्स के बीच डील हो जाती है तो वो टीवी एक्टर अर्जित तनेजा संग नजर आ सकती हैं। रिपोर्ट्स हैं कि मेकर्स ने कृशाल आहूजा को रिप्लेस करने के लिए अर्जित तनेजा हो फाइनल कर लिया है।

End of Feed