Jhanak Promo: कश्मीर की कली झनक का बदला रंग-रूप, बिहार की गोरी बनकर जिंदगी की करेगी नई शुरुआत

Jhanak Promo: स्टार प्लस का घर-घर मशहूर सीरियल 'झनक' इन दिनों काफी सुर्खियों में बना हुआ है। हाल ही में कहानी को और भी चटपटा बनाने के लिए मेकर्स ने एक नया प्रोमो शेयर किया है जिसे देख हर कोई हैरान है। अब झनक कश्मीर की कली नहीं रही बल्कि बिहार की गोरी हो गई है।

Jhanak Promo: कृशाल आहूजा (Krushal Ahuja) और हिबा नवाब (Hiba Nawab) स्टारर सीरियल 'झनक' में कहानी दिन पर दिन कहानी मजेदार होती जा रही है। आखिरकार झनक और अनिरुद्ध एक होने वाले हैं और दोनों के शादी के फंक्शन भी शुरू हो गए हैं। वहीं अर्शी सिद्धार्थ संग मिलकर प्लान बना रही है कि वो कैसे झनक और अनिरुद्ध की शादी को रोक सके। ये सब हंगामा दर्शकों को देखने में काफी मजा आ रहा है। इस बीच सोशल मीडिया पर झनक का प्रोमो सामने आया है जिसे देख हर कोई हैरान है। आगे आने वाले एपिसोड में झनक का ऐसा रूप देखने को मिलेगा जिसे किसी को भी उम्मीद नहीं थी। टाइम्स नाउ नवभारत की इस रिपोर्ट में देखिए प्रोमो।

jhanak promo

सीरियल 'झनक' (Jhanak) के प्रोमो की शुरुआत एक बिहार के गाँव से होगी। झनक एक ठेले वाले से सब्जी खरीद रही होगी और साड़ी पहने नजर आएगी। प्रोमो में ट्विस्ट तब आता है जब झनक बिहार की भाषा में कहेगी 'एक बात बताएं जब अपने धोखा देयत है तब सपने साथ देयत है। अपने सपनों के खातिर कोलकाता को छोड़ हम यहां आए हैं। नई दुनिया नया अवतार जानिए हमारी कहानी।' तभी पीछे से आदमी झनक का नाम लेगा लेकीन वो पहचाने से मना कर देगी।

End of Feed