Jhalak Dikhhla Jaa 11: धमाकेदार डांस से बाकियों को क्या धूल चटाएगी Sumbul Touqeer, बढ़ती अटकलों के बीच एक्ट्रेस ने किया खुलासा

Sumbul Touqeer on Jhalak Dikhhla Jaa 11: कुछ समय से खबरें आ रही थी टीवी एक्ट्रेस सुंबुल तौकीर खान कलर्स टीवी के शो झलक दिखला जा 11 में हिस्सा ले सकती हैं। अब इन ख़बरों के बीच सुंबुल ने खुलासा किया है, जानिए इस खास रिपोर्ट में।

Sumbul Touqeer on Jhalak Dikhhla Jaa 11: टीवी इंडस्ट्री की मशहूर एक्ट्रेस सुंबुल तौकीर खान पर्सनल के साथ-साथ प्रोफेशनल लाइफ को लेकर भी सुर्खियों में रहती हैं। एक्ट्रेस अपनी एक्टिंग से घर-घर मशहूर हैं। जल्द ही कलर्स टीवी के डांस रियलिटी शो झलक दिखला जा सीजन 11 शुरू होने वाला है। ऐसे में मेकर्स एक से बढ़ कर कंटेस्टेंट की खोज में जुटे हुए हैं। हाल ही में शो के लिए सुंबुल का नाम सामने आ रहा था। अब एक्ट्रेस ने एक इंटरव्यू के दौरान शो में हिस्सा लेने की ख़बरों पर बयान दे दिया है।

Sumbul Touqeer on Jhalak Dikhhla Jaa 11

जूम टीवी को इंटरव्यू देते हुए एक्ट्रेस सुंबुल तौकीर (Sumbul Touqeer) ने खुलासा किया है की वो शो में हिस्सा ले रही हैं या नहीं। एक्ट्रेस ने कहा की अभी तक ऐसा नहीं है, लेकिन में जरूर झलक दिखला जा 11 (Jhalak Dikhhla Jaa 11) करना चाहूंगी। क्यूंकि मुझे डांस करना पसंद है, मौका मिले तो मैं जरूर करना चाहूंगी। ऐसे में फैंस उम्मीद कर रहे हैं की एक्ट्रेस शो में जरूर हिस्सा लें। जानकरी के लिए बता दें की एक्ट्रेस इससे पहले बिग बॉस 16 में नजर आ चुकी हैं।

End of Feed