Jhalak Dikhhla Jaa 11 Promo Video Out: टीवी का धमाकेदार शो 'झलक दिखला जा' अपने ग्यारहवें सीजन के साथ छोटे पर्दे पर दस्तक देने के लिए तैयार है। इस बार डांस रिएलिटी शो में कई नामी सितारों के बीच डांस की टक्कर देखने को मिलेगी, जिसे लेकर फैंस भी बेहद एक्साइटेड हैं। खास बात तो यह है कि 'झलक दिखला जा 11' (Jhalak Dikhhla Jaa 11) का प्रोमो वीडियो भी रिलीज हुआ है, जिससे न केवल कंटेस्टेंट्स बल्कि जजेस की एंट्री भी कंफर्म हो गई है। साथ ही प्रोमो वीडियो के जरिए यह भी खुलासा हुआ है कि शो कब से टीवी पर दस्तक देगा।
यह भी पढ़ें: Bigg Boss 17: वोटिंग ट्रेंड में आगे निकलीं मन्नारा चोपड़ा, इस कंटेस्टेंट पर गिर सकती है गाज
'झलक दिखला जा 11' (Jhalak Dikhhla Jaa 11) के प्रोमो वीडियो ने आते ही फैंस की एक्साइटमेंट को सातवें आसमान पर पहुंचा दी है। वीडियो में देखने को मिला कि अरशद वारसी, फराह खान और मलाइका अरोड़ा बतौर जज एंट्री मारते हैं। वीडियो में तीनों कहते दिखाई दिये, "देखेगी जमीन, देखेगा फलक, डांस की वॉर।" 'झलक दिखला जा 11' के प्रोमो वीडियो में शोएब इब्राहिम, संगीता फोगाट, करुणा कंचन और अद्रिजा सिन्हा ने बतौर कंटेस्टेंट एंट्री मारी है। चारों को देखकर कहा जा सकता है कि वह नच के मंच पर एक-दूजे से टकराने के लिए तैयार हैं।
कब से शुरू होगा 'झलक दिखला जा 11'
बता दें कि डांस का यह धमाकेदार रिएलिटी शो 'झलक दिखला जा 11' (Jhalak Dikhhla Jaa 11) 11 नवंबर से टीवी पर दस्तक देगा। शो रात के 9:30 बजे शुरू होगा। शोएब, संगीता, करुणा और अद्रिजा सिन्हा के अलावा शो में शिव ठाकरे, आमिर अली, अंजली आनंद और उर्वशी ढोलकिया भी डांस के वॉर में हाथ आजमाते दिखाई देंगे। बता दें कि शो में शिवांगी जोशी और सुंबुल तौकीर खान की एंट्री की भी खबर थी।
