Jhalak Dikhhla Jaa 11: डांस रिएलिटी शो में मंच पर दिखेगा Gauahar Khan का जलवा, कन्फर्म हुई एंट्री?

Gauahar Khan in Jhalak Dikhhla Jaa 11: टीवी इंडस्ट्री के डांस रिएलिटी शो 'झलक दिखला जा 10' (Jhalak Dikhhla Jaa 11) में अब लोकप्रिय एक्ट्रेस गौहर खान (Gauahar Khan) की एंट्री हो गई है। इस बात की पुष्टि खुद गौहर खान ने अपने पति के पोस्ट पर रिप्लाई करते हुए की है।

Gauahar Khan in Jhalak Dikhhla Jaa 11: टीवी इंडस्ट्री के लोकप्रिय डांस रिएलिटी शो 'झलक दिखला जा 10' (Jhalak Dikhhla Jaa 11) की अपार सफलता के बाद अब निर्माताओं के इसके नए सीजन की घोषणा कर दी है। जी हां जो दर्शक डांस के दीवाने हैं उनके लिए मेकर्स अब 'झलक दिखला जा 11' लेकर आ रहे हैं। हर सीजन की तरह इस बार भी कई मशहूर हस्तियां कोरियोग्राफर्स के साथ मिलकर अपने डांस मूव्स का जलवा दिखाएंगे। इस समय कई सेलेब्स के नाम भी सामने आए हैं। अब इस लिस्ट में लोकप्रिय एक्ट्रेस गौहर खान (Gauahar Khan) का नाम भी जुड़ता दिखाई दे रहा है। गौहर खान को लेकर खबरें आ रही हैं कि वो भी सेलेब्स से भरे डांस रियलिटी शो का हिस्सा होंगी।

Gauahar Khan

गौहर खान ने इस खबर पर रिएक्शन भी दिया है। एक्ट्रेस ने 'झलक दिखला जा सीजन 11' का हिस्सा बनने की पुष्टि की है। हालांकि इस बात का खुलासा अभी तक नहीं किया गया है कि गौहर खान बतौर कंटेस्टेंट नजर आएंगी या फिर वो इस शो को होस्टि करती दिखाई देंगी। गौहर खान के डांस रिएलिटी में हिस्सा लेने पर उनके पति जैद दरबार ने भी बधाई दी है।

End of Feed