19 साल के जवान बेटे की हुई मौत, 'भाबीजी घर पर हैं' के एक्टर जीतू गुप्ता के घर पसरा मातम

  • Agency by: Agency
  • Updated Sep 29, 2022, 09:02 PM IST

TV Actor jeetu gupta 19 year old son passed away: एक्टर दीपेश भान के निधन के बाद अब 'भाबीजी घर पर हैं' के सेट से एक और बुरी खबर सामने आ रही है। खबर है कि शो में डॉक्टर का रोल निभाने वाले एक्टर जीतू गुप्ता के बेटे की मौत हो गई है।

KEY HIGHLIGHTS
  • भाबीजी घर पर हैं के सेट से सामने आई बुरी खबर
  • एक्टर जीतू गुप्ता के बेटे की हुई मौत
  • 19 साल के जवान बेटे को खोने का लगा सदमा

Jeetu Gupta Son Passed Away: भाबीजी घर पर हैं(Bhabi Ji Ghar Par Hai)टीवी सीरियल की स्टार कास्ट के लिए दुख की घड़ियां खत्म होने का नाम ही नहीं ले रही हैं। कुछ वक्त पहले ही शो में मलखान की किरदार निभाने वाले दीपेश भान का निधन हो गया था। एक्टर दीपेश भान के निधन के बाद अब 'भाबीजी घर पर हैं' के सेट से एक और बुरी खबर सामने आ रही है। खबर है कि शो में डॉक्टर का रोल निभाने वाले एक्टर जीतू गुप्ता के बेटे की मौत हो गई है। जीतू गुप्ता के 19 साल के बेटे की तबीयत पिछले कुछ वक्त से खराब थी और अब वो इस दुनिया में नहीं है।

jeetu gupta son

जीतू गुप्ता के बेटे की हालत नाजुक

जीतू गुप्ता ने सोशल मीडिया पर इस बारे में पोस्ट भी किया था। जीतू गुप्ता ने पिछले दिनों एक पोस्ट करके लोगों से अपील की थी कि उनके बेटे की तबीयत के बारे में पूछने के लिए बार-बार उन्हें कॉल ना करें। टीवी शो Bhabi Ji Ghar Par Hai में डॉक्टर का रोल प्ले करने वाले जीतू गुप्ता ने लोगों से अपील करते हुए कहा था कि मैं बात करने की स्थिति में नहीं हूं और इतने सारे कॉल नहीं संभाल सकता। 'आप लोगों से हाथ जोड़कर अनुरोध है सिर्फ अपने आशीर्वाद और भगवान से प्रार्थना करें क्योंकि इस वक्त उसकी हालत बहुत सीरियस है।' अब जीतू ने अपने बेटे की तस्वीर पोस्ट करते हुए लिखा- 'नहीं रहा मेरा बाबू आयुष।'

End of Feed