Indian Idol 16: धर्मेंद्र को याद कर फफक-फफककर रोने लगे जीतेंद्र, रैपर बादशाह ने भी दी श्रद्धांजलि

Jeetendra Remember Late Friend Dharmendra: 24 नवंबर के दिन बॉलीवुड सुपरस्टार धर्मेंद्र ने इस दुनिया को अलविदा कह दिया है। धर्मेंद्र को आज भी याद कर लोगों की आंखें नाम हो जाती हैं। ऐसे में अब 'इंडियन आइडल 16' के मंच पर जीतेंद्र भी धर्मेंद्र को याद करते हुए भावुक हो गए।

Jeetendra Remember Late Friend Dharmendra: बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता रहे धर्मेंद्र का 24 नवंबर को निधन हो गया। धर्मेंद्र काफी समय से बीमार चल रहे थे। सांस लेने में तकलीफ होने के बाद धर्मेंद्र को हॉस्पिटल में एडमिट भी कराया गया था लेकिन हालत में सुधार देखने के बाद उन्हें डिस्चार्ज कर दिया गया था। धर्मेंद्र के निधन के बाद से ही उनके फैन्स और फ्रेंड्स सदमे में हैं। ऐसे में अब टीवी के सिंगिंग रिएलिटी शो 'इंडियन आइडल 16' के मंच पर सुपरस्टार जीतेंद्र ने भी दिवंगत अभिनेता और दोस्त धर्मेंद्र को याद किया। इस शो में दिवंगत सुपरस्टार धर्मेंद्र को समर्पित एक स्पेशल एपिसोड में जीतेंद्र भावुक होते दिखाई दिए।

Jeetendra Remembering Late Friend Dharmendra

जीतेंद्र ने किया धर्मेंद्र को याद

होस्ट चैनल ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक क्लिप साझा की है। इस वीडियो में शो के प्रतियोगी दिवंगत सुपरस्टार धर्मेंद्र को श्रद्धांजलि देते नजर आएंगे और अभिनेता पर फिल्माए गए गाने गाते दिखाई देंगे। जीतेंद्र ने धर्मेंद्र के साथ फिल्म 'धरम-वीर' में कम किया था, तभी से बॉलीवुड में इस जोड़ी को यही नाम मिल गया। 'इंडियन आइडल 16' के मंच पर जीतेंद्र ने धर्मेंद्र को याद किया और साथ ही कई बातें भी बताई। जीतेंद्र ने धर्मेंद्र को बहुत नेक इंसान बताया और कहा कि उनका अभिनेता की लाइफ में बहुत बड़ा योगदान रहा है। रैपर बादशाह शो के जज भी हैं और धर्मेंद्र को याद करते हुए उनकी आंखों में आंसू देखे जा सकते हैं।

End of Feed