Jay Soni To Play Lead Role in This Show: टीवी एक्टर जय सोनी के फैंस उन्हे कई समय से छोटे परदे पर देखने के लिए तरस रहे थे। सीरियल 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' (Yeh Rishta Kya Kehlata Hai) में अभिनव शर्मा का किरदार निभाकर एक्टर ने सभी के दिलों दिमाग पर अपनी छाप छोड़ दी। सिर्फ यही नहीं फैंस ने कई बार मेकर्स से गुजारिश की वो फिर एक बार एक्टर की एंट्री सीरियल में कराए। लंबे समय से इंतजार कर रहे फैंस के लिए एक बड़ी खबर सामने आई है। एक्टर जय सोनी जल्द ही एक नए शो में नजर आने वाले हैं जिसका खुलासा खुद उन्होंने किया।
टीवी एक्टर जय सोनी (Jay Soni) दंगल टीवी के शो 'दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे' में नजर आने वाले हैं। शो में पहले लीड कलाकार सौरभ बेदी निभा रहे थे लेकिन रातों-रात उन्हे जय सोनी से रिप्लेस कर दिया गया। ये शो एक महीने पहले ही लॉन्च हुआ था लेकिन जल्द ही इसमें बदलाव कर दिए गए। टाइम्स नाउ इंडिया से बातचीत करते हुए जय ने बताया कि उन्हे ये नहीं मालूम कि आखिरकार सौरभ बेदी को रिप्लेस क्यूं किया गया और ना ही वो इस मामले में पड़ना चाहते हैं। एक्टर का ध्यान सिर्फ काम पर है वो छोटे परदे पर बस अपना बेस्ट परफॉरमेंस देना चाहते हैं।
इस जानकारी के सामने आते ही जय सोनी के फैंस उन्हे नए शो और किरदार में देखने के लिए काफी उत्सुक हैं। इसी के साथ जय सोनी अब तक ससुराल गेंदा फूल, कुछ रंग के प्यार ऐसे भी और भाग बकुल भाग जैसे अन्य सीरियल में नजर आ चुके हैं। 38 वर्षीय जय जोशी की टीवी दुनिया के बीच काफी अच्छी फैन फालोइंग है। सिर्फ टीवी ही नहीं बल्कि फिल्म 'दिल मांगे मोर' से जय बॉलीवुड दुनिया में डेब्यू कर चुके हैं।
