एक्स पत्नी माही विज के सपोर्ट में आए Jay Bhanushali, नदीम संग नाम जुड़ने पर बोले- हमारी कहानी में विलेन...

Jay Bhanushali Supports Mahhi Vij Amid Controversy: टीवी की पॉपुलर एक्ट्रेस माही विज बीते दिन से सुर्खियों में बनी हुई हैं। माही विज ने अपने खास दोस्त नदीम कुरेशी संग पोस्ट शेयर की थी, जिसके बाद उनकी दोस्ती पर सवाल उठने लगे। इस मामले पर अब जय भानुशाली ने चुप्पी तोड़ी है।

Jay Bhanushali Supports Mahhi Vij Amid Controversy: टीवी की पॉपुलर एक्ट्रेस माही विज ने अपनी एक्टिंग और अंदाज से इंडस्ट्री में जबरदस्त पहचान बनाई है। माही विज बीते कुछ दिनों से जय भानुशाली संग तलाक के कारण चर्चा में बनी हुई थीं। वहीं बीते दिन माही विज ने अपने खास दोस्त नदीम कुरेशी के लिए पोस्ट शेयर की, जिसमें एक्ट्रेस ने दिल की बातें लिखने में कोई कसर नहीं छोड़ी। लेकिन माही विज की ये पोस्ट देख लोगों ने उन्हें ट्रोल करना शुरू कर दिया। हालांकि माही विज ने भी वीडियो शेयर कर ट्रोल्स को फटकारने में कोई कमी नहीं छोड़ी। माही विज ने लोगों को फटकारते हुए ये तक कहा कि थू है तुम लोगों पर, नर्क दूर नहीं है। वहीं दूसरी ओर माही विज (Mahhi Vij) के बाद अब इस मामले पर जय भानुशाली (Jay Bhanushali) ने भी चुप्पी तोड़ी है।

jay bhanushali mahhi vij on nadim

फोटो क्रेडिट- माही विज, जय भानुशाली इंस्टाग्राम

जय भानुशाली (Jay Bhanushali) ने माही विज (Mahhi Vij) के वीडियो को अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर री-पोस्ट किया। एक्टर ने माही विज और नदीम कुरेशी के लिंकअप पर नाराजगी जाहिर करते हुए लिखा, "हमारे बयान में ये साफ लिखा हुआ था कि हमारे बीच में कोई भी विलेन नहीं है। लेकिन इसके बाद भी लोग हमारी कहानी में विलेन बनाना चाहते हैं। बंद करो ये सब।" बता दें कि माही विज के ट्रोल होने के बाद एक्ट्रेस अंकिता लोखंडे ने लंबी-चौड़ी पोस्ट शेयर की थी, जिसमें उन्होंने बताया था कि माही विज और जय भानुशाली के लिए नदीम बिल्कुल पिता के समान हैं। उनकी स्टोरी पर भी रिएक्शन देते हुए जय भानुशाली ने लिखा था, "शुक्रिया अंकिता, मैं हर उस शब्द से सहमत हूं जो तुमने अभी कहा है।"

End of Feed