टीवी मसाला

Isha Malviya ने Abhishek Kumar की बेहूदा हरकतों का किया खुलासा, कहा 'उड़ारियां से भी निकाला'...

Isha Malviya Shocking Statement on Abhishek Kumar: सलमान खान के रियलिटी शो बिग बॉस 17 (Bigg Boss 17) में दिखाया गया की कैसे ईशा मालवीय अभिषेक कुमार के बारे में चौंका देने वाले खुलासे कर रही हैं।

Image

Isha Malviya Shocking Statement on Abhishek Kumar:

Isha Malviya Shocking Statement on Abhishek Kumar: कलर्स टीवी के रियलिटी शो बिग बॉस 17 के मेकर्स और भी ज्यादा मजेदार और मसालेदार बनाने के लिए एड़ी चोटी का जोर लगा रहे हैं। सलमान खान भी हर हफ्ते सभी घरवालों को फटकार लगाते हैं, जससे टीआरपी में छप्परफाड़ मिल रही है। इस हफ्ते भी बिग बॉस टीआरपी लिस्ट में टॉप 5 में है। हाल ही में शो के दौरान ईशा मालवीय ने अभिषेक कुमार की पिछली हरकतों को लेकर चौंका देने वाले खुलासे किये हैं।

बिग बॉस 17 (Bigg Boss 17) के लाइव फीड एपिसोड में देखा गया कि विक्की जैन को ईशा मालवीय (Isha Malviya) बताती है की कैसे अभिषेक कुमार को सीरियल उड़ारियां से निकाला गया था। साथ ही बताया की एक दिन लड़ाई होने के बाद अभिषेक ने उनके घर आकर एक्ट्रेस का फ़ोन तोड़ दिया। ये बात सुन विक्की जैन भी काफी शॉकेड हो गए।

साथ ही ईशा आगे बताती हैं की एक दिन अभिषेक (Abhishek Kumar) पब में एक्ट्रेस के ढेर सारे दोस्तों की देख आपा खो बैठे। बाद में उन्होंने एक्ट्रेस को बहुत बुरी तरह थप्पड़ मारा था। जिसकी वजह से उनकी मां भी एक्टर को पसंद नहीं करती हैं। इस बार घर से बाहर निकलने के लिए नील भट्ट, विक्की जैन, अभिषेक कुमार और खानजादी नॉमिनेट हुए हैं।

Khushboo Dogra
खुशबू डोगराauthor

खुशबू डोगरा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की सदस्य हैं। खुशबू ओटीटी, टीवी, बॉलीवुड और साउथ फिल्म इंडस्ट्री की दुनिया को गहराई से समझते हुए पाठकों तक उसकी रोचक जानकारी पहुंचाती रही हैं। चटपटी खबरें, गॉसिप और मनोरंजन से जुड़ी हर ट्रेंडिंग अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है और अबतक 4,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकी हैं। खुशबू टाइम्स नाउ के ‘टेली टॉक’ यूट्यूब चैनल के लिए वीडियो भी बनाती हैं, जिससे उनका ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस और कहानी कहने की शैली और निखरती है।

और पढ़ें
End of Article