ईशा मालवीय और अभिषेक कुमार के अपकमिंग गाने का पोस्ट हुआ रिलीज, एक्स कपल के बीच नजर आया प्यार

Isha Malviya & Abhishek Kumar: एक्स कपल अभिषेक कुमार और ईशा मालवीय के अपकमिंग प्रोजेक्ट की घोषणा हो चुकी है। दोनों जल्द ही एक म्यूजिक वीडियो में नजर आएंगे जिसका पहला पोस्टर रिलीज हो गया है। एक्स कपल को रोमांटिक होता हुआ देख फैंस दीवाने हो गए हैं। यहाँ देखिए पोस्ट।

Isha Malviya & Abhishek Kumar: टीवी दुनिया के एक्स कपल ईशा मालवीय और अभिषेक कुमार इन दिनों सुर्खियों में बने हुए हैं। दोनों जल्द ही एक प्रोजेक्ट में साथ रोमांस फरमाते हुए नजर आएंगे। ईशा और अभिषेक ने कई समय तक एक दूजे को डेट किया लेकिन आपसी मतभेतों के कारण दोनों ने रास्त अलग कर लिए। अब हाल ही में इंस्टाग्राम पर ईशा और अभिषेक के अपकमिंग प्रोजेक्ट की घोषणा हुई जिसका इंतजार फैंस को काफी समय से था। दोनों जल्द ही एक गाने में नजर आएंगे जानिए इसकी रिलीज डेट और रोमांटिक पोस्ट जिसे देख आँखें फटी की फटी रह गई।

Isha Malviya & Abhishek Kumar

Image Source: Isha Malviya Instagram

ईशा मालवीय (Isha Malviya) और अभिषेक कुमार (Abhishek Kumar) गाने 'नी तू बार बार' में एक साथ नजर आएंगे। पोस्ट में अभिषेक कुमार ईशा मालवीय के माथे को चूमते हुए नजर आए। दोनों के बीच ये रोमांटिक केमिस्ट्री देख हर कोई हक्का बक्का रह गया। इस गाने को सिंगर अखिल सचदेवा ने आवाज दी है जिसका पहला टीजर कल आज रिलीज हो चुका। वीडियो में दोनों की प्रेम कहानी दिखाई गई लेकिन आखरी में ईशा अभिषेक से ब्रेकअप कर लेती है। टीजर देखने में काफी शानदार लग रहा है। एक समय पर एक दूजे को डेट कर चुके ईशा और अभिषेक को रोमांस करता देख हर कोई शॉक है।

End of Feed