ब्रेकअप के बाद फिर साथ आए ईशा मालवीय और अभिषेक कुमार, क्या दोनों के बीच खिले प्यार के फूल?

Isha Malviya & Abhishek Kumar Spotted: टीवी दुनिया के जाने माने एक्स कपल ईशा मालवीय और अभिषेक कुमार एक बार फिर अपने रिश्ते को लेकर सुर्खियों में आ गए हैं। बीती रात मुंबई में पैपराजी ने कपल को एक साथ गाड़ी में बैठे स्पॉट किया। अब खबरें उड़ने लगी है कि शायद ये दोनों फिर साथ आ गए हैं।

Isha Malviya & Abhishek Kumar Spotted: टीवी एक्टर्स ईशा मालवीय और अभिषेक कुमार एक समय पर कपल हुआ करते थे। दोनों की पहली मुलाकात सीरियल 'उडारियां' के सेट पर हुई और देखते देखते दोनों को एक दूजे से प्यार हो गया। फिर कई समय बाद अनगिनत झगड़ों को देखते हुए दोनों ने एक दूजे से रास्ते अलग कर लिए। दोनों के ब्रेकअप की चर्चा हर जगह हुई थी। अब बीती रात एक ऐसा नजारा देखने को मिला जिसकी शायद ही किसी को उम्मीद थी। ईशा मालवीय और अभिषेक कुमार एक ही गाड़ी में बैठकर जाते हुए नजर आए। यहाँ देखिए वीडियो।

Abhishek Kumar Isha Malviya

Image Source: Instant Bollywood

कल मुंबई की सड़क पर ईशा मालवीय (Isha Malviya) और अभिषेक कुमार (Abhishek Kumar) को एक साथ गाड़ी में देखा गया। दोनों मीडिया के कैमरों को देखकर मुंह भी छुपाते हुए नजर आए। ये देख हर कोई हैरान है कि आखिर ये एक्स कपल वापिस साथ तो नहीं आ गए। ईशा और अभिषेक को एक साथ देख उनके रिलेशनशिप की खबरें उड़ने लगी हैं। जहां ईशा और अभिषेक को देख कुछ लोग खुश हुए तो कुछ दोनों का मजाक उड़ाते हुए नजर आए। आपको बात दें कि ईशा और अभिषेक जल्द ही एक म्यूजिक वीडियो में नजर आने वाले हैं।

End of Feed