'Indian Idol 13' जीतते ही ऋषि सिंह ने Hrithik Roshan की तरीफ में पढ़े कसीदे, कहा- 'मैं उनके लिए गाना चाहता..'

  • Authored by: माधव शर्मा
  • Updated Apr 4, 2023, 09:40 AM IST

Indian Idol 13 Winner Rishi Singh: सिंगिंग रिएलिटी शो ‘इंडियन आइडल 13’ का विजेता आखिरकार हमें मिल गया है। लगभग 7 महीनों से चल रहे इस रिएलिटी शो को ऋषि सिंह ने अपने नाम कर लिया है। ट्रॉफी जीतने के बाद ऋषि सिंह ने बॉलीवुड सुपरस्टार ऋतिक रौशन के लिए गाना गाने की इच्छा जताई है।

KEY HIGHLIGHTS
  • ऋषि सिंह ने जीता 'इंडियन आइडल 13' का खिताब।
  • एक्टर ऋतिक रोशन के लिए गाना चाहते हैं ऋषि सिंह।
  • ऋषि सिंह की जीत से फैंस ने खुशी जाहिर की है।

Indian Idol 13 Winner Rishi Singh: सिंगिंग रिएलिटी शो ‘इंडियन आइडल 13’ का विजेता आखिरकार हमें मिल गया है। लगभग 7 महीनों से चल रहे इस रिएलिटी शो को ऋषि सिंह ने अपने नाम कर लिया है। ट्रॉफी जीतने के बाद ऋषि सिंह ने बॉलीवुड सुपरस्टार ऋतिक रौशन के लिए गाना गाने की इच्छा जताई है। इंडियन आइडल 13 की शुरुआत से ही ऋषि सिंह को काफी पसंद किया गया है। ऑडिशन राउंड में ही उन्होंने अपनी प्रतिभा से सभी का दिल जीत लिया था। जिसके बाद इंडियन आइडल पर जितने भी बॉलीवुड सैलेब्रिटी आते थे, ऋषि सिंह उनके चहीते बनते गए। आज 'इंडियन आइडल 13' की ट्रॉफी जीतने के बाद यूपी के आरोध्या के रहने वाले ऋषि सिंह को हर कोई जानता है। वह शो पर रणबीर कपूर से लेकर राकेश रोशन तक की तारीफ हासिल कर चुके हैं। इसके साथ ही अब ऋषि सिंह ने ऋतिक रोशन को लेकर भी बड़ी बात कही है। सिंगर ने ऋतिक के लिए गाना गाने की इच्छा जाहिर की है।

Hrithik Roshan and Rishi Singh

Hrithik Roshan and Rishi Singh

ऋतिक रोशन के लिए गाना चाहते हैं ऋषि सिंह

हमारे सहयोगी ई-टाइम्स को दिए इंटरव्यू में ऋषि सिंह ने कहा, 'राकेश रोशन सर और सुनील शेट्टी सरने मेरी तारीफ की और ये सभी चीजें मैं कभी नहीं भूल सकता हूं। राकेश रोशन सर ने न सिर्फ मेरी तारीफ की बल्कि अपने बेटे और बॉलीवुड सुपरस्टार ऋतिक रोशन से मेरी फोन पर बात भी करनाई थी। वो पल मेरे लिए काफी स्पेशल था। ऋतिक सर ने मुझे कुछ ऐसी बातें बताईं जो मैं पूरी जिंदगी याद रखूंगा। ऋतिक रोशन सर ने कहा था कि अगर तुम मेरे लिए गाओगे तो मुझे बहुत अच्छा लगेगा। ये सभी चीजें और यादें मैं शो के बाद अपने साथ ले जा रहा हूं'

End of Feed