टीवी मसाला

यूपी के लाल Rishi Singh ने जीता 'इंडियन आइडल 13' का खिताब, फक्र से चौड़ा हुआ फैंस का सीना

  • Authored by: माधव शर्मा
  • Updated Apr 3, 2023, 11:55 AM IST

Indian Idol 13 Winner Rishi Singh: टीवी रिएलिटी सिंगिग शो 'इंडियन आइडल 13' अब खत्म हो चुका है। जिसके बाद ही ऋषि सिंह के रूप में फैंस को इंडियन आइडल 13 का विजेता भी मिल गया है। इंडियन आइडल का खिताब अपने नाम करके ऋषि सिंह ने अपने फैंस का सीना फक्र से चौड़ा कर दिया है।

Image

Rishi Singh Wins Indian Idol 13 Trophy

KEY HIGHLIGHTS
  • ऋषि सिंह ने जीता इंडियन आइडल 13 का खिताब।
  • ऋषि सिंह की जीत पर फैंस ने जताई खुशी।
  • सोशल मीडिया पर लगा बधाइयों का तांता।

Indian Idol 13 Winner Rishi Singh: टीवी के सिंगिग रिएलिटी शो 'इंडियन आइडल 13' (Indian Idol 13) अब खत्म हो चुका है। जिसके साथ ही ऋषि सिंह के रूप में फैंस को इंडियन आइडल 13 का विजेता भी मिल गया है। सीजन की शुरुआत से ही ऋषि सिंह की पॉप्यूलैरिटी सोशल मीडिया पर काफी बढ़ गई थी। विराट कोहली से लेकर कई और बॉलीवुड सितारे भी ऋषि को उनके टैलेंट की वजह से काफी पसंद करते हैं। ऋषि सिंह के इंडियन आइडल का खिताब जीतते ही सोशल मीडिया पर फैंस का दमदार रिएक्शन भी सामने आ रहा है। इस बड़ी जीत के लिए फैंस ऋषि का जमकर बधाई दे रहे हैं।फैंस का मानना है कि इंडियन आइडल 13 की ट्रॉफी अपने नाम करके ऋषि सिंह ने अपने फैंस का सीना फक्र से चौड़ा कर दिया है। आइए एक बार फैंस के रिएक्शन पर एक नजर डालते हैं।

अयोध्या वासियों ने भी दी बधाई

वैसे तो इंडियन आइडल 13 में आने के बाद देशभर के फैंस ऋषि सिंह को पसंद करते हैं, हालांकि वह अपने क्षेत्र अयोध्या में काफी फेमस हैं। इंडियन आइडल का खिताब जीतने का बाद उन्हें आयोध्या से लेकर देश के हर एक कोने से बधाई मिल रही हैं। एक यूजर ने ट्वीट करते हुए लिखा, 'पहले ही दिन से ऋषि ने मेरा दिल जीत लिया था, इसका ऑडिशन देखकर ही अंदाजा हो गया था कि ट्रॉफी भी ऋषि के ही नाम होने वाली है।' एक और यूजर ने लिखा, 'यूपी के अयोध्या के रहने वाले ऋषि सिंह को इंडियन आइडल 13 का खिताब जीतने के लिए बहुत सारी बधाई।'

जब विराट कोहली से मिली थी तारीफ

इससे पहले ऋषि सिंह की गायकी के फैंस खुद क्रिकेटर विराट कोहली भी बन चुके हैं। वह ऋषि को इंस्टाग्राम पर फॉलो भी करते हैं। विराट कोहली के साथ ही ऋतिक रोशन और रणबीर कपूर जैसे कई बॉलीवुड सितारे भी ऋषि सिंह की तारीफ कर चुके हैं।

माधव शर्मा
माधव शर्माauthor

माधव शर्मा, टाइम्स नाउ नवभारत, (Timesnowhindi.com) में बतौर कॉपी राइटर जून 2022 से जुड़े हैं। इससे पहले वह India TV में भी काम कर चुके हैं। वह दिल्ली के ही रहने वाले हैं। वह इतिहास, राजनीति और अर्थशास्त्र के अलावा भूगोल के विद्यार्थी रहे हैं और इन विषयों में खास दिलचस्पी रखते हैं। उन्होंने बेनेट यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन किया है। उनका सबसे पसंदीदा विषय मनोरंजन की चटपटी खबरे हैं उन्हें लिखना बहुत पसंद है परंतु एक अलग अंदाज से, वह क्रिकेट खेलना और देखना भी दोनों पसंद करते हैं। वह शांत स्वभाव के हैं और बातों को सही तरह से रखना जानते हैं।

और पढ़ें
End of Article